जाजगीर-चांपा जिले के जांजगीर चांपा वनमण्डल के वन परिक्षेत्र बलौदा अन्तर्गत दिनांक 10 नवम्बर 2026 को परिक्षेत्र कटरा के जंगल में अवैध शिकार के लिए फंदा लगाने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09 (अनुसूची-1 एवं अनुसूची-2 के वन्यप्राणियों के अवैध शिकार प्रतिबंधित), धारा 50 (तलाशी, जब्ती, गिरफ्तारी एवं निरोध की शक्तियां) एवं धारा 51 (अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान) के तहत् कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (आरिक्षित वन में अवैध कटाई, आग लगाना, अतिक्रमण, अवैध चराई एवं अन्य प्रतिबंधित कार्य) तथा धारा 64 (वन अपराध करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति) की तहत् आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया जावेगा है।
वन विभाग द्वारा वन एवं वन्यप्राणी के संरक्षण हेतु अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाई की जा रही है। आरक्षित वनखण्ड कक्ष क्रमांक आर.एफ. 52 कटरा परिसर में अवैध शिकार के उद्देश्य से तार बांधना (ैदंतपदह), जाल में फंसाना (ज्तंचचपदह), जैसे मामले में वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी श्री मुनाराम पिता देवकरण, जाति धनवार, उम्र 61 वर्ष तथा श्री शगुन सिंह पिता बुधवार, जाति धनवार, उम्र 43 वर्ष, निवासी कटरा, थाना बलौदा, जिला-जांजगीर चांपा के विरूद्ध वन एवं वन्यजीवों के विरूद्ध अवैध शिकार के प्रयास के संबंध में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 1103/10 दिनांक 10 नवम्बर 2026 पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी अकलतरा, जिला- जांजगीर-चांपा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उक्त आरोपियों को दिनांक 11.11.2026 से 25.11.2026 तक कुल 15 दिवस हेतु न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में वनमण्डलाधिकारी जांजगीर चांपा सक्ती के निर्देशन, उपवनमण्डलाधिकारी जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी बलौदा एवं वन अमला, सुरक्षा श्रमिकों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कार्यवाही की गई है। प्रकरण में अवैध शिकार की गतिविधियों में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता एवं क्षेत्र में लगातार लगाए गए अतिरिक्त फदों की जांच की जा रही है। वन परिक्षेत्र बलौदा अन्तर्गत कटरा एवं पंतोरा वनक्षेत्र में अवैध शिकार से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास एवं विचरण क्षेत्र की दृष्टि से महत्तवपूर्ण है। वन विभाग द्वारा वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं जैव विविधता के संरक्षण हेतु सतत् निगरानी रखी जा रही है। तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किया जावेगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




