मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.11.2026 को सउनि चक्रधर सिंह राठौर के हमराह स्टाफ आरक्षक 779, 742 के टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थे इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बांकी से कुसमुण्डा की ओर एक अवैध कबाड़ से भरा वाहन जा रहा है की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर दिशानिर्देश प्राप्त कर घुडदेवा 3-4 खदान के पास मेन रोड में पहुंचे, कुछ देर बाद महिन्द्रा बोलेरो पिकप क्र. UP 96 AT 2495 बांकीमोंगरा की ओर से आते दिखा जिसे रोककर चेक करने पर वाहन में लगभग 25 क्विंटल लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान भरा मिला, वाहन चालक से नाम पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम प्रथम यादव उर्फ निक्कू पिता स्व. श्री दुकालु यादव उम्र 23 साल साकिन बरभांठा कसनिया मोड़ थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. का होना बताया, वाहन चालक को वाहन में भरे लोहे के स्क्रैप व अन्य सामान के कागजात दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया। जो उक्त लोहे के स्क्रैप का कोई वैध कागजात नही होना लेख किया गया है। उक्त लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान चुराई हुई सम्पत्ति होने के संदेह पर गवाहों के समक्ष उक्त लोहे का स्क्रैप व अन्य सामान लगभग 25 क्विंटल को मय वाहन महिन्द्रा बोलेरो पिकप क्र. UP 96 AT 2495 को मुताबिक जप्ती पत्रक के अंतर्गत धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया है। कबाड़ का सामान दीपक साहू ऊर्फ ललुआ लखनपुर, कटघोरा का होना पता चला है। अग्रिम विवेचना जारी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

