मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात एक डंपर से टकराने के बाद एक बस में आग लग गई जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना गुना-आरोन रोड पर हुई जब निजी बस और डंपर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए गुना जिला अस्पताल ले जाया गया.
गुना जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग लगने की घटना में बस में सवार 12 यात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य झुलस गए. पुलिस ने बताया कि रात करीब नौ बजे जब दुर्घटना हुई, तब बस आरोन की ओर जा रही थी, जबकि डंपर गुना की ओर जा रहा था. एसपी ने कहा कि घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे और उनमें से चार किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहे और घर चले गए.
एमपी के गुना के बाहरी इलाके में डंपर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर के बाद यात्री बस में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए, बस का मालिक बीजेपी नेता धर्मेंद्र सिकरवार है, बस का बीमा और फिटनेस खत्म हो चुका था प्रमाणपत्र. बस की फिटनेस 1 सितंबर 2015 को समाप्त हो गई, 2021 के बाद कोई रोड टैक्स नहीं दिया गया.


