Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » By Election Result : तीन सीटों पर मतगणना जारी, दतिया-बांकीपुर में बदले समीकरण
    Featured

    By Election Result : तीन सीटों पर मतगणना जारी, दतिया-बांकीपुर में बदले समीकरण

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    By Election Result : नई दिल्ली। बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों की मतगणना आज 3 अगस्त 2026 को जारी है। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    शुरुआती रुझानों में दतिया और बांकीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। मध्य प्रदेश के दतिया में दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को पीछे छोड़ दिया है। वहीं बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

    03 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    गुजरात की मांजलपुर सीट के रुझान भी लगातार सामने आ रहे हैं। मतगणना के हर राउंड के साथ तस्वीर बदल रही है। इसलिए अंतिम परिणाम के लिए सभी राउंड की गिनती पूरी होने का इंतजार करना होगा।

    10:19 AM: दतिया में दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस आगे

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 8,253 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 7,278 वोट मिले हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 3,530 वोट प्राप्त हुए हैं।

    10:17 AM: दतिया में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस 875 वोट से आगे

    दतिया विधानसभा उपचुनाव के रुझानों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 875 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिली बढ़त अब कांग्रेस के पक्ष में जाती दिख रही है।

    10:13 AM: नरोत्तम मिश्रा बोले- बीजेपी जीतेगी

    दतिया उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह शुरू से ही कह रहे हैं कि भाजपा चुनाव जीतेगी। हालांकि, मतगणना के शुरुआती रुझानों में फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

    9:50 AM: बांकीपुर में प्रशांत किशोर 862 वोट से आगे

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें शुरुआती रुझानों में 2,225 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 1,363 वोट प्राप्त हुए हैं।

    इस तरह प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार से 862 वोट आगे हैं। RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी को 505 वोट मिले हैं और वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं।

    तीनों सीटों पर हो रहा है मुकाबला

    बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे राजनीतिक रूप से काफी अहम माने जा रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बांकीपुर और दतिया में भाजपा को झटका लगता दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी मतगणना जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.