Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    28 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 28, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

    November 27, 2026

    CG Politics : भिलाई निगम सभा में जोरदार हंगामा’ भाजपा पार्षद के टेबल पर चढ़ने से सदन में मची अफरा-तफरी

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चप्पे -चप्पे पर कैमरे लगने से शहर हुआ और सुरक्षित: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Chhattisgarh

    चप्पे -चप्पे पर कैमरे लगने से शहर हुआ और सुरक्षित: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    News EditorBy News EditorSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 16 सितंबर 2024/ सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का लोकार्पण प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया।
    मंत्री श्री देवांगन के आगमन पर स्वागत पश्चात उनको सलामी दी गई। उनके द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (IC-3) का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह योजना काफी महत्वपूर्ण है, शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे कैमरे से निगरानी की जा सकेगी। किसी भी आपदा के समय भी इस सिस्टम के ज़रिए बेहतर काम किया जा सकेगा। अपराध और अपराधी इससे नज़र में रहेंगे। शहर भर में लगने वाले विशेष कैमरों के ज़रिए ट्रैफिक सिस्टम तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और नियंत्रण के लिए यह बेहतर साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को शहर के मुख्य मार्गों से वार्डों को जोड़ने वाली सड़कों का भी सर्वे कर उन जगहों पर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
    ज्ञात हो कि IC-3 के माध्यम से पुलिस शहर के चौक चौराहे की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखेगी । आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के द्वारा 6 जोन निर्धारित किया गया है। 6 जोन के अलग-अलग चौक चौराहों पर कुल 336 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सभी कैमरा को अलग-अलग जोन में रखा गया है, जिसमें कोसाबाडी जोन, टीपी नगर जोन, कोरबा जोन, दर्री जोन, बालको जोन, सर्वमंगला जोन में कैमरा लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित IC-3 में किया जाएगा। मुख्य चौक चौराहों को चिन्हित कर ANPR (नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरा) को भी लगवाया गया है जिसके माध्यम से नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना में इसके माध्यम से पुलिस को सहायता मिलेगी।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित भवन इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (IC-3) में साइबर फॉरेंसिक टूल्स भी स्थापित किए गए है जिस में मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, इमेज वीडियो फॉरेंसिक, कंप्यूटर सिस्टम, CDR एनालिसिस टूल्स, इमेज एंड क्लोनिंग सॉफ्टवेयर, डाटा एनालिसिस सॉफ्टवेयर शामिल है। इन सबके माध्यम से पुलिस को साइबर संबंधी अपराध विवेचना में मदद मिलेगी।

    आगामी त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कोरबा पुलिस के द्वारा 4 चीता स्क्वाड की भी शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। चार चीता स्क्वाड के माध्यम से शहर के थाना कोतवाली, सिविल लाइन रामपुर, दर्री और मानिकपुर क्षेत्र के गली- गली में जाकर बाईक पेट्रोलिंग से अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

    इसके पश्चात अथितियों के द्वारा ई- रिक्शा और ऑटो रिक्शा में यातायात जागरूकता संबंधी स्टेपनी कवर और पोस्टर लगा कर शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि अब चौक चौराहों में फ्लेक्स, पोस्टर आदि लगा कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा।

    उसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया।

    लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत (भा.प्र.से.) भी उपस्थित हुए।

    कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    28 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 28, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

    November 27, 2026

    CG Politics : भिलाई निगम सभा में जोरदार हंगामा’ भाजपा पार्षद के टेबल पर चढ़ने से सदन में मची अफरा-तफरी

    November 27, 2026

    कोरबा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा से लेकर कोडीन सिरप तक का किया नष्टीकरण

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश

    November 27, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    28 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 28, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में अनिल-विकास अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं, रायपुर कोर्ट ने प्रत्यर्पण का दिया आदेश

    November 27, 2026

    CG Politics : भिलाई निगम सभा में जोरदार हंगामा’ भाजपा पार्षद के टेबल पर चढ़ने से सदन में मची अफरा-तफरी

    November 27, 2026

    कोरबा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, गांजा से लेकर कोडीन सिरप तक का किया नष्टीकरण

    November 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.