Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पहले ही मैच में मनमानी पर उतारू हुए कप्तान शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखता ही रह गया
    Featured

    पहले ही मैच में मनमानी पर उतारू हुए कप्तान शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखता ही रह गया

    News EditorBy News EditorJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    India vs England: भारतीय क्रिकेट में नए युग का आगाज हो गया है। शुभमन गिल अब टेस्ट टीम इंडिया के नए कप्तान हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। पहले ही मैच में शुभमन गिल ने ऐसा कुछ कर दिया कि ऐसा लगा मानो वे अपनी मनमर्जी पर उतारू हैं। कप्तान को सभी खिलाड़ियों को साथ लेकर चलना होता है, लेकिन यहां पर शुभमन गिल ने उस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दे दिया, जो उनका पुराना साथी है।

    कप्तान शुभमन गिल ने साई सुदर्शन को दिया डेब्यू का मौका

    भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टॉस से पहले ही साफ हो गया था कि साई सुदर्शन इस मैच में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें कैप दे दी गई। हालांकि ये साफ है कि साई सुदर्शन कम से कम इस मैच में ओपनिंग तो नहीं करेंगे, उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा। लेकिन एक ​और खिलाड़ी था, जो अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाया है। हम बात कर रहे हैं अभिमन्यु ईश्वरन की। अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया ए टीम के कप्तान हैं, जो पहले ही इंग्लैंड पहुंचकर इंग्लैंड लायंस की टीम से खेल रहे थे। अभिमन्यु को इंग्लैंड के हालात का ज्यादा ज्ञान है, लेकिन शुभमन गिल ने अपने साथी साई सुदर्शन को मौका दिया।

    शुभमन गिल ने दिया अपने आईपीएल टीम के दोस्त को मौका

    ऐसा लगता है कि शुभमन गिल ने कप्तान बनते ही टीम में अपनी मनमानी चलानी शुरू कर दी है। साथ ही वे कुछ न कुछ फेवरेटिस्म भी कर रहे हैं। साई सुदर्शन शुभमन गिल के साथी हैं। वे हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे, जिसके कप्तान भी शुभमन गिल ही हैं। साई ने भले ही आईपीएल में खूब रन बनाए हों, लेकिन ये ध्यान रखना होगा कि आईपीएल और टेस्ट क्रिकेट में अंतर है। टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाता है, इसकी जानकारी ​अभिमन्यु को कहीं ज्यादा है।

    अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं अभिमन्यु

    अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि वे डेब्यू का मौका चूक गए। इससे पहले जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब भी अभिमन्यु उस टीम का हिस्सा थे, टीम इंडिया लगातार मैच हार रही थी, लेकिन इसके बाद भी अभिमन्यु को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया। फिर से वही कहानी दोहराई गई है। साई सुदर्शन पहली बार भारतीय टीम में चुने गए और पहले ही मैच में उन्हें मौका भी मिल गय। ये सब इसलिए मुमकिन हुआ, क्यों​कि साई शुभमन गिल के दोस्त हैं। खैर, अब देखना होगा कि साई सुदर्शन कैसा प्रदर्शन अपनी टीम के लिए करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला’ महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    NEET-UG OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप पर कोर्ट का फैसला, छात्रा को नहीं मिली राहत

    August 12, 2026

    CG Accident News : मरकाटोला के पास दर्दनाक सड़क हादसा, मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत

    August 12, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला’ महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.