Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को बनाया निशाना’ पुलिस ने दर्ज किया केस

    October 21, 2026

    Police Smriti Diwas : पुलिस स्मृति दिवस पर भावुक हुआ माहौल, CM विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुड़ापार रावण दहन में मंत्री के आगमन से पूर्व हुई ‘गोल्डन’ की हत्या का 2 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस की रात भर की मुस्तैदी से 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG High Court: किशोरों के फरार होने पर कोर्ट ने केंद्र को बनाया पक्षकार, गृह मंत्रालय से मांगा जवाब
    Chhattisgarh

    CG High Court: किशोरों के फरार होने पर कोर्ट ने केंद्र को बनाया पक्षकार, गृह मंत्रालय से मांगा जवाब

    News EditorBy News EditorAugust 12, 2026Updated:August 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
     CG High Court
     CG High Court
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG High Court :  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बाल देखभाल संस्थाओं से किशोरों के फरार होने की घटनाओं को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने केंद्र सरकार को आवश्यक पक्षकार बनाया है। कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछा है कि राज्य की 26 बाल देखभाल संस्थाओं में 156 सुरक्षा गार्डों की तैनाती के लिए केंद्र की योजनाओं या दिशा-निर्देशों के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है या नहीं।

    महासमुंद और बिलासपुर से किशोरों के भागने का मामला

    मामला महासमुंद के सरकारी ऑब्जर्वेशन होम से आठ किशोरों के भागने और बिलासपुर की एक बाल देखभाल संस्था से चार किशोरों के फरार होने की घटनाओं से जुड़ा है। इन घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने बाल देखभाल संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत जताई है।

    राज्य सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रदेश की 26 बाल देखभाल संस्थाओं में कुल 156 सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मांगी गई है।

    156 सुरक्षा गार्ड के लिए 4.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

    राज्य सरकार ने 8 अगस्त को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को पत्र भेजकर 26 बाल देखभाल संस्थाओं में 156 सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए बजट की मांग की है। प्रस्ताव के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था पर सालाना करीब 4.68 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार को आवश्यक पक्षकार बनाने के लिए रजिस्ट्री को निर्देश दिया है।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय से मांगा शपथपत्र

    हाई कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव को शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि 156 सुरक्षा गार्डों की तैनाती के लिए राज्य सरकार को वित्तीय सहायता किस योजना या प्रावधान के तहत दी जा सकती है।

    कोCG High Court : र्ट के इस निर्देश के बाद अब केंद्र सरकार को बाल देखभाल संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था और प्रस्तावित वित्तीय सहायता को लेकर अपना पक्ष रखना होगा।

    25 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है। अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के जवाब पर हैं। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद बाल देखभाल संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य और केंद्र के स्तर पर आगे की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को बनाया निशाना’ पुलिस ने दर्ज किया केस

    October 21, 2026

    Police Smriti Diwas : पुलिस स्मृति दिवस पर भावुक हुआ माहौल, CM विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुड़ापार रावण दहन में मंत्री के आगमन से पूर्व हुई ‘गोल्डन’ की हत्या का 2 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस की रात भर की मुस्तैदी से 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

    October 21, 2026

    CG Road Accident : भारी वाहन की टक्कर से दो परिवारों में पसरा मातम, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    October 21, 2026

    CG Ration Card eKYC : राशनकार्ड में नाम बचाना है तो जल्द करें ये काम, ई-केवाईसी के लिए 30 अक्टूबर तक का मौका

    October 21, 2026

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

    October 21, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को बनाया निशाना’ पुलिस ने दर्ज किया केस

    October 21, 2026

    Police Smriti Diwas : पुलिस स्मृति दिवस पर भावुक हुआ माहौल, CM विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुड़ापार रावण दहन में मंत्री के आगमन से पूर्व हुई ‘गोल्डन’ की हत्या का 2 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस की रात भर की मुस्तैदी से 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

    October 21, 2026

    CG Road Accident : भारी वाहन की टक्कर से दो परिवारों में पसरा मातम, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    October 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.