Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग ऐप जांच तेज’ टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तीसरे दिन भी ED दफ्तर पहुंचीं, पूछताछ जारी

    July 18, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर’ बिलासपुर-जांजगीर में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    कोरबा के गांव में इंसानियत को झकझोरने वाली तस्वीर, कंधों पर शव लेकर चले ग्रामीण

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG NEWS : कलयुगी पिता ने 7 साल की बेटी से किया रेप, ASI भाई ने दबाया था मामला, दोबारा वारदात पर मां ने दर्ज कराई FIR; आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    CG NEWS : कलयुगी पिता ने 7 साल की बेटी से किया रेप, ASI भाई ने दबाया था मामला, दोबारा वारदात पर मां ने दर्ज कराई FIR; आरोपी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG NEWS :  दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म (रेप) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी के एएसआई (Assistant Sub-Inspector) भाई ने अपनी वर्दी का फर्ज निभाने के बजाय अपने भाई को बचाने के लिए पहली बार मामले को रफा-दफा करवा दिया। लेकिन जब आरोपी ने दोबारा घिनौनी हरकत की, तब मां ने खुद हिम्मत दिखाई और आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच, चयनकर्ता बोले- ‘अब आगे बढ़ने का वक्त’

    यह दिलदहला देने वाली घटना दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी इलाके की है।

    मार्च में की थी पहली बार घिनौनी हरकत, रोने लगती थी बच्ची

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने पहली बार मार्च महीने में अपनी मासूम बेटी के साथ गंदी हरकत की थी। इस वारदात से डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत अपनी मां को आपबीती सुनाई। मां ने बताया कि इस घटना के बाद से बच्ची इतनी खौफजदा थी कि अपने पिता को देखते ही वह मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगती थी।

    एएसआई देवर ने ‘पारिवारिक मामला’ बताकर दबाई बात

    पीड़ित बच्ची की मां को उम्मीद थी कि पुलिस विभाग में होने के कारण उसका देवर सही कदम उठाएगा और बच्ची को इंसाफ दिलाएगा। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो पुलिस में एएसआई है। लेकिन देवर ने अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय परिवार की बदनामी का हवाला दिया। उसने अपनी भाभी को भरोसा दिलाया कि वह अपने भाई (आरोपी) को समझाएगा और सुधरने का मौका देगा। देवर ने आरोपी भाई से माफी मंगवाई और उसे दूर भेजने का वादा किया। देवर के झांसे में आकर मां ने उस वक्त पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपी कहीं दूर नहीं गया और घर पर ही रहने लगा।

    जुलाई में फिर की वारदात, मां ने दिखाई हिम्मत

    शिकायत न होने और पुलिसकर्मी भाई की ढील के कारण आरोपी पिता के हौसले और बढ़ गए। जुलाई महीने में उसने दोबारा अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। इस बार मां ने चुप रहने के बजाय डटकर मुकाबला करने का फैसला किया। वह तुरंत अपनी बेटी को लेकर स्मृति नगर चौकी पहुंची और 15 जुलाई को आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    एसआईटी गठन और फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल की मांग

    इस वीभत्स मामले के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (SIT – Special Investigation Team) गठित करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग ऐप जांच तेज’ टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तीसरे दिन भी ED दफ्तर पहुंचीं, पूछताछ जारी

    July 18, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर’ बिलासपुर-जांजगीर में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    कोरबा के गांव में इंसानियत को झकझोरने वाली तस्वीर, कंधों पर शव लेकर चले ग्रामीण

    July 18, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर रेल मंडल में बारिश का असर, जलभराव के कारण कई ट्रेनों रद्द

    July 18, 2026

    Korba News: रथ यात्रा मेले में मचा हड़कंप, बिजली के तार पर चढ़ा 8 फीट लंबा अजगर

    July 18, 2026

    CG GST NEWS : GST मामलों के लिए रायपुर में खुलेगा नया रास्ता, 27 जुलाई से GSTAT बेंच करेगी कामकाज शुरू

    July 18, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Mahadev Betting App Case : महादेव बेटिंग ऐप जांच तेज’ टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तीसरे दिन भी ED दफ्तर पहुंचीं, पूछताछ जारी

    July 18, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर’ बिलासपुर-जांजगीर में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहत-बचाव व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

    July 18, 2026

    कोरबा के गांव में इंसानियत को झकझोरने वाली तस्वीर, कंधों पर शव लेकर चले ग्रामीण

    July 18, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर रेल मंडल में बारिश का असर, जलभराव के कारण कई ट्रेनों रद्द

    July 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.