Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Spider-Man का क्रेज बना बवाल की वजह, सिनेमाघर में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत, हथौड़े और लात-घूंसों से हमला

    August 3, 2026

    CG Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, एक-दो जगह भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

    August 3, 2026

    प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को कोरबा में

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, एक-दो जगह भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
    Chhattisgarh

    CG Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, एक-दो जगह भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

    News EditorBy News EditorAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    CG Weather Update
    CG Weather Update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Weather Today:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हैं। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

    मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह बारिश और बादलों का दौर जारी रह सकता है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    यहां सबसे ज्यादा हुई बारिश

    बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक—

    • दोरनापाल: 4 सेमी
    • भिलाईगढ़: 4 सेमी
    • जगरगुंडा: 4 सेमी
    • कटेकल्याण: 3 सेमी
    • सुकमा: 3 सेमी
    • सरिया: 2 सेमी
    • धनोरा: 2 सेमी
    • नया बाराद्वार: 2 सेमी

    इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    छत्तीसगढ़ में क्यों हो रही बारिश?

    मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर मध्य भारत, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर तक फैली हुई है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में पर्याप्त नमी बनी हुई है।

    इसी वजह से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

    CG Weather Today: रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह धूप खिली हुई है, लेकिन हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

    इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    हालांकि, तापमान अधिक रहने और हवा में नमी के कारण लोगों को गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है।

    दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

    बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने और बिजली चमकने की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Spider-Man का क्रेज बना बवाल की वजह, सिनेमाघर में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत, हथौड़े और लात-घूंसों से हमला

    August 3, 2026

    प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को कोरबा में

    August 3, 2026

    03 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    August 3, 2026

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Spider-Man का क्रेज बना बवाल की वजह, सिनेमाघर में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत, हथौड़े और लात-घूंसों से हमला

    August 3, 2026

    CG Weather Today: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, एक-दो जगह भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

    August 3, 2026

    प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को कोरबा में

    August 3, 2026

    03 August 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

    August 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.