Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को बनाया निशाना’ पुलिस ने दर्ज किया केस

    October 21, 2026

    Police Smriti Diwas : पुलिस स्मृति दिवस पर भावुक हुआ माहौल, CM विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुड़ापार रावण दहन में मंत्री के आगमन से पूर्व हुई ‘गोल्डन’ की हत्या का 2 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस की रात भर की मुस्तैदी से 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Update : मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम; छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश
    Chhattisgarh

    CG Weather Update : मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम; छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश

    News EditorBy News EditorAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    CG Weather Update 2026
    CG Weather Update 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया मौसम सिस्टम छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है।

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    जगदलपुर और दुर्ग में रहा सबसे ज्यादा तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान जगदलपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

    बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी बारिश

    मंगलवार को प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। बारिश के प्रमुख आंकड़ों के अनुसार:

    • बोदरी: 7 सेमी
    • बिलासपुर, सकरी और पथरिया: 5-5 सेमी
    • कुमरदा, दुलदुला, मरीं बंगला देवरी, गोबरा नवापारा और तखतपुर: 4-4 सेमी
    • बैकुंठपुर, डोंडीलोहारा, बिल्हा, लालपुर थाना, कोटा और मुंगेली: 3-3 सेमी
    • छिंदगढ़, भाटापारा, अर्जुन्दा, मस्तूरी, राजिम, छुरा, भाखरा, छुरिया, दाढ़ी, पचपेड़ी और अंबागढ़ चौकी: 2-2 सेमी
    • नांदघाट, कुरूद, गुरूर, चिरमिरी, पाटन, रामचंद्रपुर, गुंडरदेही, धमतरी, बलरामपुर, डोंगरगांव, नवागढ़, बरमकेला और अभनपुर: 1-1 सेमी

    बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, सीधी, रांची और दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।

    वहीं उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज इसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह नया सिस्टम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों को और बढ़ा सकता है।

    अगले चार दिन बारिश का दौर

    नए मौसम सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को बनाया निशाना’ पुलिस ने दर्ज किया केस

    October 21, 2026

    Police Smriti Diwas : पुलिस स्मृति दिवस पर भावुक हुआ माहौल, CM विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुड़ापार रावण दहन में मंत्री के आगमन से पूर्व हुई ‘गोल्डन’ की हत्या का 2 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस की रात भर की मुस्तैदी से 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

    October 21, 2026

    CG Road Accident : भारी वाहन की टक्कर से दो परिवारों में पसरा मातम, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    October 21, 2026

    CG Ration Card eKYC : राशनकार्ड में नाम बचाना है तो जल्द करें ये काम, ई-केवाईसी के लिए 30 अक्टूबर तक का मौका

    October 21, 2026

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

    October 21, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर धमकी का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने छात्रा को बनाया निशाना’ पुलिस ने दर्ज किया केस

    October 21, 2026

    Police Smriti Diwas : पुलिस स्मृति दिवस पर भावुक हुआ माहौल, CM विष्णुदेव साय और विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2026

    कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: मुड़ापार रावण दहन में मंत्री के आगमन से पूर्व हुई ‘गोल्डन’ की हत्या का 2 घंटे में पर्दाफाश; पुलिस की रात भर की मुस्तैदी से 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

    October 21, 2026

    CG Road Accident : भारी वाहन की टक्कर से दो परिवारों में पसरा मातम, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    October 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.