Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ICC T20 रैंकिंग में फिर से बदलाव, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले हो गया फायदा
    sports

    ICC T20 रैंकिंग में फिर से बदलाव, यशस्वी जायसवाल को बिना खेले हो गया फायदा

    News EditorBy News EditorJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ICC T20I Rankings: टी20 इंटरनेशनल मैच लगातार खेले जा रहे हैं। इस बीच आईसीसी की ओर से लंबे समय बाद टी20 की रैंकिंग जारी की गई है। इस दफा टॉप 5 की रैंकिंग में तो ज्यादा बदलाव नहीं​ दिख रहे हैं, लेकिन इतना जरूर हुआ है कि यशस्वी जायसवाल को ​बिना खेले ही फायदा हो गया है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने पिछले कुछ दिनों से अच्छी पारियां खेली हैं, इसलिए वे भी छलांग लगाते हुए टॉप 10 में एंट्री कर गए हैं।

    ट्रेविस हेड अभी भी आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

    आईसीसी की ओर से जारी की गई टी20 की नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक ट्रेविस हेड पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 847 की चल रही है। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। उनकी रेटिंग 829 की है। तीसरे नंबर पर भी भारतीय टीम के बल्लेबाज का ही कब्जा है। तिलक वर्मा 804 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह को बरकरार रखे हुए हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 791 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं।

    ये है बाकी बल्लेबाजों का हाल

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉस बटलर आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 772 की है। भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 739 की रेटिंग के साथ इस वक्त आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर 6 पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसंका नंबर सात पर हैं, उनकी रेटिंग 736 की है। न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट 716 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर कब्जा बरकरार रखे गए हैं।

    जायसवाल को एक स्थान का मिला उछाल

    इस बीच भारतीय टीम के यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का फायदा पहुंचा है। उनकी रेटिंग तो 673 की ही है, लेकिन अब वे दसवें से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि जायसवाल ने पिछले करीब एक साल से कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला ही नहीं है। लेकिन जो खिलाड़ी खराब खेल रहे हैं, उन्हें नीचे आना पड़ा है और यही वजह है कि जायसवाल एक स्थान आगे निकल गए हैं।

    शे होप ने लगा दी लंबी छलांग

    वेस्टइंडीज को भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन इसके बाद भी वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप 670 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। उन्हें इस बार सीधे चार स्थान का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच श्रीलंका के कुसल परेरा को दो, साउथ अफ्रीका के रीज हैंड्रिक्स को एक, पाकिस्तान के बाबर आजम को एक और मोहम्मद रिजवान को भी एक एक स्थान का नुकसान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच, चयनकर्ता बोले- ‘अब आगे बढ़ने का वक्त’

    July 17, 2026

    NGT नोटिस की अनदेखी पड़ी महंगी, रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच और आयोजनों पर ब्रेक

    July 11, 2026

    IND vs ENG : टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड के ओपनरों ब्रूक-साल्ट ने बनाया नया कीर्तिमान

    July 10, 2026

    प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    June 24, 2026

    टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए Vaibhav Suryavanshi’ पूरा हुआ बचपन का सपना

    June 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफास कर 01 महिला एवं 02 पुरूश आरोपी की 24 घण्टे के भीतर की गई गिरफ्तारी

    August 7, 2026

    जिले में संचालित अपस्पताल के डाॅक्टर्स/डाटा एंट्री आपरेटर एवं पुलिस अधिकारियो की संयुक्त कार्यशाला

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.