Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आषाढ़ मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या इस विषय पर जानकरी दी छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने।
    Chhattisgarh

    आषाढ़ मास में कैसा रहे खान-पान कैसी रहे दिनचर्या इस विषय पर जानकरी दी छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने।

    News EditorBy News EditorJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिंदी मासानुसार आषाढ़ माह का आरंभ 12 जून 2025 गुरुवार से हो गया है। जो 10 जुलाई 2025 गुरुवार तक रहेगा। आयुर्वेद अनुसार प्रत्येक माह में विशेष तरह के खान-पान का वर्णन किया गया है जिसे अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। इसी विषय पर छत्तीसगढ़ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ी वैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की भारतीय परंपरा में ऋतुचर्या यानी ऋतुनुसार आहार-विहार करने की परंपरा रही है। यह संस्कार हमें विरासत में मिला है। अभी आषाढ़ मास का आरम्भ 12 जून 2025 गुरुवार से हो चुका है जो 10 जुलाई 2025 गुरुवार तक रहेगा। इस अंतराल में हमें अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देना चाहिये। आषाढ़ मास को ऋतुओं का संधिकाल कहा गया है। अर्थात ये मौसम परिवर्तन का समय होता है। इस दौरान गर्मी खत्म हो रही होती है और बारिश की शुरुआत हो रही होती है। ऋतु परिवर्तन के इस काल में पानी से संबंधित बीमारियां ज्यादा होती हैं। ऐसे में इन दिनों पानी उबालकर पीना चाहिए। आषाढ़ में रसीले फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इन दिनों में आम और जामुन खाने चाहिए। किंतु बेल से पहरेज करना चाहिये। आषाढ़ मास में बेल का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी होकर पेट एवं आंतों के संक्रमण संबंधी समस्या हो सकती है। अतः आषाढ़ मास में बेल का सेवन किसी भी रूप मे नहीं करना चाहिये। आषाढ़ मास वर्षा ऋतु का आरंभ काल है इस काल में वातावरण मे परिवर्तन होने के कारण हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है जिसके कारण से हमे अपनी पाचन शक्ति को सही रखने के लिए मसालेदार और तली भुनी चीजें से परहेज करना चाहिये। और अत्यधिक भोजन (over eating) करने से बचना चाहिये। स्कंद पुराण के अनुसार आषाढ़ मास में एकभुक्त व्रत रखना चाहिए। अर्थात एक वक्त ही भोजन करना चाहिये। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आषाढ़ मास में अपने भोजन में सौंफ और हींग का प्रयोग करना हितकारी होता है। साथ ही इस माह में हरी पत्तेदार सब्जियां, मसूर दाल, गोभी, लहसुन, प्याज, बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस माह में शारीरिक श्रम, खेल-कूद, योग-व्यायाम भरपूर रूप से करना चाहिये। इस माह में वर्षा ऋतु के आगमन के कारण से बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अतः आषाढ़ माह में खानपान की इन बातों को ध्यान मे रखकर सुपाच्य, पौष्टिक एवं संतुलित अल्पाहार के सेवन के साथ-साथ रसीले फलों का सेवन करना चाहिये। इससे व्यक्ति निरोगी रहता है।

    आहार-
    क्या खाना चाहिये- आम, तरबूज, जामुन अनाजों में जौ, ज्वार, मक्के का भुट्टा, मूंग, चना, तुअर, मोंठ, मसूर दाल, सब्जियों में- करेला लौकी, ककड़ी, कद्दू, हरा धनिया, तरोइ, करेला, जिमीकन्द, सहजन की फली, पुदीना, चौलाई आदि साथ ही मसालों में जीरा, सूखा धनिया, काली मिर्च, हल्दी, मेथी मीठा नीम, दालचीनी का सेवन करना चाहिये।

    क्या नहीं खाना चाहिये- अनाज में बाजरा, पुराना गेंहू, उड़द दाल, कुलथी, सब्जियों में तरोइ, बैगन, गाजर, मूली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, साथ ही फलो में बेल पपीता, तथा ज्यादा तेल मिर्च मसाले वाले, देर से पचने वाले भारी भोजन एवं बासी भोजन का सेवन कम से कम ही करना चाहिए।

    जीवनशैली-
    क्या करें- प्रात: जल्दी उठना चाहिये। सुपाच्य ताजा भोजन करें। पानी पर्याप्त पियें। शारीरीक खेल कूद, व्यायाम करें एवं योग-प्राणायाम, ध्यान करें।

    क्या न करें- प्रात:देर तक शयन करने से, मसालेदार, तैलीय,भारी भोजन करने से, यथाशक्ति श्रम और व्यायाम न करने से, तामसिक आहार के सेवन से दिन मे शयन करने से, रात्रि जागरण करने से बचाव करना चाहिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026

    ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर, आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर कमाया 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली तकनीकी मदद को अपनाकर श्रीमती राजश्री मार्को बनीं क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    August 7, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Patna Violence : युवक की मौत से भड़का जनाक्रोश, पटना में उग्र प्रदर्शन’ पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी गईं

    August 7, 2026

    CG News : राहुल बंसल रिश्वत केस ने पकड़ा तूल, CBI कोर्ट ने DGP समेत अधिकारियों को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

    August 7, 2026

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान: कलेक्टर श्री दुदावत

    August 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.