जांजगीर-चांपा 13 नवंबर 2026। जिले के सारागांव तहसील अंतर्गत ग्राम कड़ारी निवासी श्री छेदीलाल साहू के लिए शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु केंद्र की सुविधा काफी लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने अपनी पुत्रियों लीना साहू एवं केशिका साहू के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सारागांव तहसील स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया था। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें अपनी पुत्रियों के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए।
श्री छेदीलाल साहू बताते हैं कि पहले शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिससे काफी समय और श्रम खर्च होता था। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में संचालित इस डिजिटल पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिल रहा है। अब विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करना पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हो गया है। इस सुविधा से लाभान्वित श्री छेदीलाल साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




