Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 3, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

    November 3, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    Chhattisgarh

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    News EditorBy News EditorNovember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 03 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर आयोजित कोरबा राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया। उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास पहल की सराहना की।

    राज्योत्सव के दौरान बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्युमिनियम उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया, अत्याधुनिक तकनीकों और सतत विकास के प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजना, उन्नति, मोर जल मोर माटी, वेदांता स्किल स्कूल, कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम, कोसाकरी, नंदघर और स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रदर्शित किया गया।

    वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्नति परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई राह दिखा रही है। मोर जल मोर माटी किसानों को सतत कृषि और बेहतर आजीविका से जोड़ रही है। वहीं, मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ समुदायों तक पहुँचाई जा रही हैं। शिक्षा, पारंपरिक हस्तशिल्प, ग्रामीण खेलों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बालको स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

    कोरबा की धरती से अपनी यात्रा शुरू करने वाला बालको आज ऊर्जा, अधोसंरचना, परिवहन और विनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश की प्रगति को गति प्रदान कर रहा है। औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध बालको, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सतत आजीविका के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों, कोरबा, कवर्धा, सरगुजा, रायगढ़ और रायपुर के 128 गाँवों में 1.80 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

    कोरबा की मिट्टी से गहराई से जुड़ा बालको आज औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार और सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त संगम है। औद्योगिक विकास के साथ सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से बालको जन-जन के जीवन में खुशहाली का संचार कर रहा है। इसी संकल्प के साथ कंपनी एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 3, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

    November 3, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित

    November 3, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम

    November 3, 2026

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    November 3, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका, 3 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    November 3, 2026

    Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य समापन, अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित हो रहा कार्यक्रम

    November 3, 2026

    जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में 207 श्रमिक हितग्राहियों को ₹47 लाख के चेक वितरित

    November 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.