Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें:रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में शाम के बाद गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में छाए रहेंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें:रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में शाम के बाद गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

    News EditorBy News EditorAugust 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। बस्तर, रायगढ़ और जशपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा प्रदेश में उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश के आसार है।

    बीते तीन दिनों प्रदेश के अंबिकापुर, जशपुर और बलरामपुर जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति की रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग में उमस ने लोगों को परेशान किया। दोनों ही जगहों में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश
    पेंड्रा रोड- 6 सेंटीमीटर, राजपुर – 5 सेंटीमीटर, रामानुजनगर-4 सेंटीमीटर, मनोरा करतला, अंबिकापुर- 3 सेंटीमीटर, नगरी, लोहांडीगुडा, रामानुजगंज, कुनकुरी-2 सेंटीमीटर, बैकुंठपुर, जशपुरनगर, तमनार, सारंगढ़, भैरमगढ़, शंकरगढ़, डभरा तखतपुर -1 सेंटीमीटर और कुछ और स्थानों पर इससे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    रायपुर – बुधवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या देर रात गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
    बेमेतरा – मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
    बिलासपुर – आज बिलासपुर जिले में बादल छाए रहेंगे, यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
    कोरबा- यहां कोरबा जिले और आसपास के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

    जशपुर- जशपुर जिले में बुधवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, आज ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
    कांकेर- कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
    गरियाबंद- आज और कल बारिश के आसार है।
    बलौदाबाजार- जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन आने वाले दिनों में यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – पेण्ड्रा में बुधवार को बारिश हुई है और गुरुवार को भी यही हालात बने रहेंगे।
    रायगढ़– जिले में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। आज भी होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।
    दंतेवाड़ा – यहां मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
    सुकमा – मौसम विभाग ने सुकमा जिले में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
    महासमुंद – देर रात यहां बारिश हुई है और आज भी यहां बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने क्या कहा

    रायपुर मौसम विज्ञान ने मानसूनी एक्टिविटी को लेकर कहा कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 18 अगस्त को उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। प्रदेश में आज अधिकांश जगहों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के योगेश ने KBC में मचाया धमाल, 50 लाख की बड़ी रकम जीती’ बोले- बनना है IAS

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.