रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एक्सपोसैट के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता का श्रेय इसरो के वैज्ञानिकों की मेधा एवं कड़े परिश्रम को जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह से देश को वैज्ञानिक क्षमता एवं तकनीकी दक्षता से आगे बढ़ा रहे हैं, उससे निश्चित रूप से देश को निकट भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने देशवासियों को नववर्ष के अवसर पर अमूल्य तोहफा दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




