Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

    News EditorBy News EditorNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 09 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सभी राजस्व अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई हेतु निर्धारित दिन एवं समय पर उपस्थित रहकर सुनवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ व अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री वसंत ने सभी एसडीएम को भू-अर्जन के प्रकरणों में निर्धारित अवधि में अवार्ड पारित करने के लिए निर्देशित किया।
    उन्होंने अविवादित/विवादित नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, भू-व्यवस्थापन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का तहसीलवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने हेतु सभी तहसीलदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक समय-सीमा से बाहर न हो सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने त्रुटि सुधार के प्रकरणों एवं नक्शा बंटाकन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया।

    राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में 3 वर्ष से अधिक पुराने राजस्व प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए इन प्रकरणों के निराकरण हेतु सुनवाई में तेजी लाने एवं शीघ्रता से आवश्यक दस्तावेजों व साक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित कर निराकृत करने हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों में जीरो ऑर्डर शीट वाले प्रकरणों में ऑर्डर शीट जारी करने तथा पेशी तिथि अद्यतन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही राजस्व न्यायालय में सभी प्रकरणों की ऑनलाईन एंट्री भी गंभीरता से करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मसाहती ग्रामों का चरणबद्ध तरीके से सर्वे कराने एवं जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने जिले में वितरित सभी वन अधिकार पत्रक धारकों की जानकारी भुइयां में एंट्री करने के लिए निर्देशित किया।
    स/सुरजीत

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026

    कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

    May 23, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर की गई कार्रवाई, 01 जेसीबी मशीन, 3 हाईवा और 04 ट्रैक्टर जब्त

    May 23, 2026

    करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलता

    May 23, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    CG NEWS : 1200 आदिवासी दिल्ली कूच, धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग को लेकर उठी आवाज

    May 23, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    May 23, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 23, 2026

    कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

    May 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.