Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Korba News : पगडंडियों और कच्ची राह से पैदल चलकर कलेक्टर पहुंचे अंतिम छोर के गांव
    Chhattisgarh

    Korba News : पगडंडियों और कच्ची राह से पैदल चलकर कलेक्टर पहुंचे अंतिम छोर के गांव

    News EditorBy News EditorApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : रायगढ़ जिले की सीमा से लगे कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ एवं अंतिम छोर के ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित ग्राम बलसेंधा और मालीकछार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियां संचालित करने चयन किया था। आज स्वीप के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित करने कलेक्टर वसंत लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पगडंडियों तथा कच्चे रास्तों से होकर पैदल चले। कलेक्टर ने स्वीप अंतर्गत ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताते हुए उन्हें अपने पसंद के प्रत्याशियों को मत देने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र के निर्माण में सभी का मत महत्वपूर्ण होता है। हम सभी मतदान में जितनी अधिक संख्या में भागीदारी देंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने मतदाताओं को किसी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    कोरबा जिले के अंतिम छोर ग्राम मालीकछार जो कि रायगढ़ जिले की सीमा से लगा हुआ है, वहां स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया गया। इस दौरान गांव में पैदल रैली निकाली गई। ग्रामीणों द्वारा मतदान करने के संदेश दिए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर मतदाता जागरूकता रैली में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मतदान करने की शपथ भी ली। इस दौरान नारा लेखन, मतदाता जागरूकता अंतर्गत बनाई गई रंगोली का अवलोकन भी कलेक्टर ने किया।

    कलेक्टर ने लोकसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु 07 मई दिन मंगलवार को मतदान केंद्रों में सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक जागरूक होकर इस लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से शांति पूर्ण मतदान की अपील मतदाताओं से की। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त निर्धारित पहचान पत्र अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। दूरस्थ वनांचल ग्राम मालीकछार में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने तथा कलेक्टर श्री अजीत वसंत को अपने क्षेत्र में पाकर ग्रामीण उत्साहित थे और उनकी उपस्थिति में सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.