Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    June 23, 2026

    CM Sai’ का बड़ा फैसला, श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    June 23, 2026

    ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक केस में ED की एंट्री, रायपुर पुलिस से मांगे रिकॉर्ड

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
    Chhattisgarh

    कलेक्टर-एसपी ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

    News EditorBy News EditorJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 22 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, वहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, कैट आई, सड़क प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। कलेक्टर ने राजस्व, नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग को समन्वय बनाकर अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा में बाधक अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्कूलों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा मोटरयान अधिनियम के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दुर्घटना की स्थिति में घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिग-जैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव तथा ढाबों के आसपास सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ कलेक्टर-एसपी ने लॉ एण्ड ऑडर के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    June 23, 2026

    CM Sai’ का बड़ा फैसला, श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    June 23, 2026

    ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक केस में ED की एंट्री, रायपुर पुलिस से मांगे रिकॉर्ड

    June 23, 2026

    CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद गहराया, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव

    June 23, 2026

    CG NEWS : जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार और सामग्री बरामद, नक्सल नेटवर्क को झटका

    June 23, 2026

    विकासखंड एवं जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में बैठक आज

    June 23, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    June 23, 2026

    CM Sai’ का बड़ा फैसला, श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

    June 23, 2026

    ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक केस में ED की एंट्री, रायपुर पुलिस से मांगे रिकॉर्ड

    June 23, 2026

    CG NEWS : नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद गहराया, 26 परिवारों को गांव छोड़ने का दबाव

    June 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.