Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर रातोंरात खड़ी हुई कंक्रीट की दीवार, सुरक्षा के इंतजाम सख्त
    Chhattisgarh

    किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर रातोंरात खड़ी हुई कंक्रीट की दीवार, सुरक्षा के इंतजाम सख्त

    News EditorBy News EditorFebruary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार के साथ बातचीत पर सहमति नहीं बनने के बाद पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान आज दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है. दिल्ली और यूपी बॉर्डर के बीच रातोंरात एक दीवार खड़ी हो गई है. किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर  कंक्रीट की दीवार खड़ी करके रास्ता रोक दिया गया है, ताकि कोई भी बॉर्डर पार न कर सके. वहीं मेरठ-दिल्ली NH9 का रास्ता भी गाजीपुर बार्डर के पास बंद कर दिया गया है.

    बॉर्डर पर बनी कंक्रीट की दीवार

    गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सबवे को सील कर वहां आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सिर्फ लोहे और सीमेंट की ही बैरिकेडिंग नहीं की गई है बल्कि कंक्रीट की दीवार रातोंरात खड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए वहां पर बसों को खड़ा कर दिया गया है. हर तरफ पुलिस और जवानों की सुरक्षा का सख्त पहरा है.

    किसानों को दिल्ली प्रवेश से रोकने की कोशिश

    बता दें कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने समेत विभिन्‍न मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों की तरफ से ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया गया है. उधर, केंद्र सरकार की तरफ से किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. किसान धीरे-धीरे राजधानी दिल्ली की तरफ कूच की तैयारी कर रहे हैं. प्रशासन की तरफ से पूरे दिल्ली की किलेबंदी की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और बॉर्डर को सील कर दिया गया है.

    12 मार्च तक दिल्ली में सार्वजनिक बैठकों पर रोक

    किसानों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 12 मार्च तक सभी बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने राजधानी में धारा 144 लागू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने किसानों के मार्च को देखते हुए यातायात परामर्श भी जारी किया है, जिसमें यात्रियों को दिल्ली के तीन बॉर्डर्स पर वाहनों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों के बारे में सचेत किया गया है. दिल्ली से जुड़े नोएडा और गुरुग्राम के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है.

    जरूरत के हिसाब से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

    नोएडा पुलिस की तरफ से कहा गया है कि गौतमबुद्धनगर से लगने वाले दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जाएगी, जिसकी वजह से गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गां पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक डायवर्जन किया जायेगा. हरियाणा पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.