Tuesday, July 8, 2025

1 माह में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी:CM भूपेश ने किया स्वागत, रायपुर में नेताओं से चर्चा,​ फिर कार से बिलासपुर रवाना

राहुल गांधी एक माह में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। ​मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं से चर्चा के बाद वे कार से बिलासपुर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री और कई नेताओं का काफिला भी उनके साथ जा रहा है।

राहुल बिलासपुर से आवास न्याय योजना शुरू करेंगे। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संभाग में सबसे ज्यादा 25 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए राजनीतिक दलों का फोकस यहां पर है।

सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।
सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

बिलासपुर संभाग से ​बीजेपी की 7 सीटें

संभाग में कुल 8 जिले हैं और 25 विधानसभा सीटें हैं। 2018 में यहां से कांग्रेस की 14 सीटें आईं थी। जबकि बीजेपी की कुल 15 सीटों में 7 बिलासपुर संभाग से थी। बीएसपी और जोगी कांग्रेस के खाते में कुल चार सीटें आई थी। जिसमें जोगी कांग्रेस को दो सीटों और बीएसपी को दो सीटों पर जीत मिली थी। ये पहला ऐसा संभाग था जहां 11 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

ये है क्षेत्रीय पार्टियों का समीकरण

संभाग की कोटा, मरवाही, लोरमी की सीटों में जोगी कांग्रेस का प्रभाव देखने को मिलता है। मस्तूरी, बेलतरा और बिल्हा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी जीत और हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। जांजगीर-चांपा जिले की राजनीतिक तासीर एकदम अलग है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर बसपा का अच्छा खास प्रभाव नजर आता है। पामगढ़ और जैजैपुर में बसपा प्रभावी भूमिका में नजर आती है।

एयरपोर्ट से कार के जरिए रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट जाते हुए राहुल गांधी, उनके साथ भूपेश बघेल और सैलजा भी मौजूद।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -