Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Covid 19: हवा नहीं.. अब पानी के जरिये तबाही मचाएगा CORONA, WHO की ये रिपोर्ट चौंका देगी?
    Chhattisgarh

    Covid 19: हवा नहीं.. अब पानी के जरिये तबाही मचाएगा CORONA, WHO की ये रिपोर्ट चौंका देगी?

    News EditorBy News EditorAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरोना महामारी की शुरुआत के दौरान ही एक्सपर्ट्स ने बता दिया था कि ये कभी नहीं खत्म होने वाली बीमारी है. कोरोना वायरस हमेशा अपना रूप बदलता रहेगा. एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा था कि समय के साथ यह कमजरो होता जाएगा लेकिन यह खत्म होगा.. ये कह पाना मुश्किल है. एक्सपर्ट्स की कही बातें सही भी साबित हो रही हैं. अब भी पूरी दुनिया में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की कोरोना वायरस से मौत भी हो रही है. अब WHO ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.

    पानी में मिला कोरोना वायरस

    पिछले एक महीने में कोरोना के नए वेरिएंट के 9 अलग-अलग सीक्वेंस मिले हैं. हाल ही में WHO ने 17 अगस्त को कोरोना के BA.2.86 को निगरानी में रखा था. यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के रीजन से इस वेरिएंट के 9 अलग-अलग सीक्वेंस मिले हैं. हालांकि इस वेरिएंट से किसी तरह की मौत की खबर नहीं है लेकिन थाईलैंड और स्विट्जरलैंड में पानी में BA.2.86 कोविड वेरिएंट पाया गया है. हालांकि ये वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग है. यानी कोरोना का ऐसा प्रकार जो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन पानी में इसके पाए जाने के बाद सावधानी बरती जा रही है.

    भारत में भी मिल रहे केस

    एशियाई देशों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले थाईलैंड से मिल रहे हैं. पिछले एक महीने में 1366 केस रिपोर्ट हुए हैं. इसके बाद भारत से  1335 और बांग्लादेश से एक महीने में1188 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. हालांकि भारत में इसी सप्ताह कोरोना को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग की गई है. जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री कार्यालय से की गई. और कोरोना के वेरिएंट पर निगरानी बढ़ाने की बात की गई.

    ये दो वेरिएंट तेजी से फैल रहे

    इस वक्त दुनिया में XBB.1.16 और EG.5 दो वेरिएंट सबसे ज्यादा फैले हुए हैं. XBB.1.16 कुल 106 देशों में पाया गया है और EG.5 कुल 53 देशों में पाया गया है. कोरोनावायरस अब महामारी नहीं रहा लेकिन कोरोना के केस से होने वाली चिंता अभी भी बनी हुई है. साथ ही ये डर भी बना हुआ है कि कहीं कोरोना का कोई वेरिएंट खतरनाक रुप लेकर फिर से तबाही ना फैला दे.

    हर देश शेयर कर रहे आंकड़ा

    इसीलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर रेगुलर अपडेट शेयर करने शुरु किए हैं और सभी देशों से डाटा अपडेट करने को कहा है. पिछले एक महीने तक दुनिया के केवल 11%  देश ही डाटा शेयर कर रहे थे लेकिन अब 44% देशों ने डाटा शेयर करना शुरु कर दिया है. 234 देशों में से 103 देशों ने डाटा शेयर किया है. और हर देश से औसतन एक कोरोना केस पिछले एक महीने में रिपोर्ट हुआ है. हालांकि WHO के मुताबिक ये नंबर काफी कम है क्योंकि आधी दुनिया से डाटा आ ही नहीं रहा है.

    दुनिया में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 8%

    जितना डाटा मौजूद है उसके मुताबिक दुनिया में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 8% है. कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, यूके और इटली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. 234 देशों में से 27 देशों में कोरोना के 49,380 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. 22 देशों में 646 लोग आईसीयू में भर्ती हैं. हालांकि पिछले एक महीने में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जानकारी देने वाले देशों की संख्या केवल 12% है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026

    15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 15, 2026

    *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान* ”

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को राष्ट्रीय सम्मान, 141 गैलेंट्री मेडल से बढ़ा गौरव

    August 14, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026

    15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.