Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ : तालाब में मिला नवजात शिशु का शव, ग्रामीणों में आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ : तालाब में मिला नवजात शिशु का शव, ग्रामीणों में आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

    News EditorBy News EditorDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खैरागढ़ : जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. यह मामला ग्राम देवरी का है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है. ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे.

    जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के कुछ लोग तालाब पहुंचे तो उन्होंने तालाब में एक अज्ञात वस्तु को तैरते हुए देखा. करीब जाकर जांच की तो यह नवजात शिशु का शव निकला. यह दृश्य देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही खैरागढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को बाहर निकाला.

    प्रथम दृष्टया यह मामला किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिशु को तालाब में फेंकने का प्रतीत होता है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. वहीं गांव के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. ग्राम देवरी के निवासी इसे मानवता के खिलाफ एक क्रूर घटना मान रहे हैं. गांव के बुजुर्ग और युवा इस कृत्य के दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

    घटना की जांच कर रहे, दोषियों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

    खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया, हम हर पहलू से इस घटना की जांच कर रहे हैं. नवजात के माता-पिता की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    मूढ़ीपार में भी मिला था नवजात शिशु का शव

    बता दें कि इसके पहले भी खैरागढ़ जिले के ग्राम मूढ़ीपार में नवजात शिशु का शव मिला था, जिसके बाद आज फिर जिले के ग्राम देवरी में एक नवजात शिशु का शव मिला है. यह घटना समाज के लिए एक बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. एक नवजात शिशु को इस तरह तालाब में फेंकना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह समाज में बढ़ती संवेदनहीनता का भी संकेत है. इस मामले ने शिशु संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं. फिलहाल पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों से हाल ही में हुए प्रसव के मामलों की भी जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026

    जिले के सड़क सुरक्षा मितानों का विशेष जागरूकता, राहवीर योजना की दी गई जानकारी

    June 8, 2026

    अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक के जहर खाने के मामले में, महिला आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार

    June 8, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट परिसर में रोपित किये गए 350 पौधे

    June 8, 2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब का चुनाव 14 जून को होगा आहूत

    June 8, 2026

    (कोरबा) श्रीवास समाज के द्वारा कोरबा में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

    June 8, 2026

    (कोरबा) आश्रित ग्राम करगामार में गहराया पेयजल संकट

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.