Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में हाथी का खूनी हमला, 53 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

    August 1, 2026

    CG News : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

    August 1, 2026

    CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ताबड़तोड़ फायरिंग से कांप उठी दिल्ली, 24 घंटे में बदमाशों ने तीन जगहों पर बरसाई गोलियां
    Chhattisgarh

    ताबड़तोड़ फायरिंग से कांप उठी दिल्ली, 24 घंटे में बदमाशों ने तीन जगहों पर बरसाई गोलियां

    News EditorBy News EditorSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: बीते 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में हुई कई जगहों पर फायरिंग की वजह से लोगों में भय का माहौल है। यहां पश्चिम दिल्ली के नारायण विहार में गाड़ियों के शोरूम पर फायरिंग हुई। इसके अलावा महिपालपुर में भी एक होटल के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया। वहीं दिल्ली के नांगलोई इलाके में भी एक दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अंदर रंगदारी के नाम पर फायरिंग के तीन मामले सामने आने के बाद दशहत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है।

    नारायण विहार में पहला मामला

    दरअसल, पहला मामला पश्चिमी दिल्ली के नारायण विहार इलाके में स्थित कार स्ट्रीट शोरूम का है। यहां शुक्रवार की शाम को पुरानी लग्जरी गाड़ियों के शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया। बदमाशों ने फायरिंग के बाद एक पर्ची शोरूम में फेंक कर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे के आसपास 3 शूटर शोरूम में दाखिल हुए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग करने के बाद तीनों शूटर मौके से फरार हो गए। शूटर एक पर्ची भी शोरूम में फेंक कर गए हैं, जिसमें ‘Since 2020’ लिखा है।

    जान से मारने की मिली धमकी

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक शोरूम के मालिक के बताया कि उन्हें कुछ कॉल और मैसेज आज आए थे, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की मदद से से शूटर्स की पहचान की जा रही है। इससे पहले भी इसी कार शोरूम के मालिक को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। ये वही शूटर्स हैं या कोई और हैं, इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी वेस्ट दिल्ली में कार शोरूम की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और FSL टीम घटना से जुड़े हर सबूत को जुटा रही है।

    महिपालपुर में दूसरा मामला

    वहीं दूसरी घटना दिल्ली के महिपालपुर इलाके की है, जहां पर बदमाश ने एक होटल पर गोली चलाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक होटल मालिक को कुछ समय पहले एक्सटॉर्शन के लिए कॉल किया गया था। ये मामला बीती रात दिल्ली के महिपालपुर में होटल इंप्रेस के बाहर का है। यहां एक बाइक सवार ने हवाई फायरिंग की। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग की ये घटना भी एक्सटॉर्शन और होटल पर कब्जा करने के लिए की गई। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी एक शख्स ने गोल्डी बराड़ के नाम से होटल के मालिक को धमकी दी थी। वहीं पुलिस पता लगा रही है कि आखिर फायरिंग के पीछे कौन है।

    नांगलोई में तीसरी घटना

    इसके अलावा तीसरी घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके की है, जहां पर एक राशन की दुकान पर गोली चलाई गई। यहां पर भी पुलिस को गैंगस्टर के नाम की एक पर्ची मिली है। बताया जा रहा है कि नांगलोई सुल्तानपुरी मोड पर एक कॉलर ने बताया कि दो लड़के बाइक पर आए थे और 3-4 राउंड फायरिंग करके फरार हो गए। उन्होंने शीशा भी तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से 3 खोखा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुसिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में हाथी का खूनी हमला, 53 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

    August 1, 2026

    CG News : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

    August 1, 2026

    CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    August 1, 2026

    CG Sand Royalty Scam : रेत रॉयल्टी घोटाले की फाइल गायब होने से बढ़ी हलचल, वर्षों पुराने मामले में फिर तेज हुई जांच की मांग

    August 1, 2026

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी केस में बड़ी सफलता, रोहतक से पकड़े गए दो आरोपी

    August 1, 2026

    कोरबा जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी का गठन, जन सुविधा केन्द्र संचालकों को मिलेगा एक संगठित मंच

    August 1, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में हाथी का खूनी हमला, 53 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

    August 1, 2026

    CG News : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

    August 1, 2026

    CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    August 1, 2026

    CG Sand Royalty Scam : रेत रॉयल्टी घोटाले की फाइल गायब होने से बढ़ी हलचल, वर्षों पुराने मामले में फिर तेज हुई जांच की मांग

    August 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.