Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही बनेगा विकसित भारत : श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन
    Chhattisgarh

    शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही बनेगा विकसित भारत : श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    News EditorBy News EditorAugust 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 06 अगस्त 2024/ देश की शिक्षा बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की भी सोच यही है कि हमारे प्रदेश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करके अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें। इसके लिए आज से प्रदेश सहित कोरबा जिले के सभी 248 संकुल स्तर पर मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही हमारा देश विकसित भारत बन पाएगा। उक्त उद्गार वाणिज्य, उद्योग, व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को शासकीय कन्या शाला विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में व्यक्त किए।
    श्री देवांगन ने कहा कि हर एक बच्चा बड़ा होकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देखता है। यदि वह मन लगाकर ईमानदारी से मेहनत करता है और अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है तो वह अपनी मंजिल पा लेता है। उन्होंने कहा कि स्कूल की शिक्षा के साथ ही पालक अपने बच्चों को घर पर पढ़ाएं। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए ज्यादा समय दें। बच्चा जितना शिक्षित होगा, हमारा देश उतना ही आगे बढ़ेगा। प्राइवेट स्कूलों में फीस महंगी होती है, जहां पर सभी बच्चों का पढ़ना संभव नहीं हो पाता। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन के द्वारा मानक स्तर की अच्छी स्कूलों की व्यवस्था की जा रही है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्तकें, गणवेश, कम्प्युटर शिक्षा आदि सुविधाएं दी जा रही है, जिसके माध्यम से पिछड़े परिवार के बच्चे भी आईएएस बन रहे हैं। इन शिक्षा सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पालक और शिक्षक अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। मंत्री श्री देवांगन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा सभी को पौधरोपण हेतु प्रेरित किया।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि इस मेगा पालक-शिक्षक बैठक का उद्देश्य अपने बच्चों की पढ़ाई, उनके सर्वांगीण विकास में पालकों की व्यवस्थित तरीके से भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने पालकों से अच्छा मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है।इस हेतु पालकों को बच्चों की शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा। आज की दुनिया तेजी से बदल रही है। स्मार्ट फोन, स्मार्ट टीवी ज्यादा प्रचलित हैं। ऐसे में पालकों के द्वारा बच्चों को अच्छा गाइडेंस देना चाहिए, ताकि बच्चे नई चीजों को समझें और उनका सदुपयोग करना सीखें। पालक बच्चों को स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फोन आदि यंत्रो की सदुपयोग करने के लिए गाइड करें। कलेक्टर ने कहा कि पालकों के द्वारा शिक्षा व्यवस्था के लिए दिए सुझावों को जिला प्रशासन द्वारा अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी पालकों से आव्हान किया कि हर पालक अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय देवें तथा बच्चों का गुणात्मक विकास करें।
    कार्यक्रम में पालक श्री माधवलाल साहू ने सुझाव देते हुए कहा कि घर में बच्चों के लिए माता-पिता कम ही समय दे पाते हैं। बच्चों के लिए शिक्षा आज मानसिक बोझ की तरह है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। सैद्धांतिक शिक्षा की साथ ही बच्चों को टेक्नीकल, व्यवसायिक, शिक्षा भी दी जाए, जिससे की बच्चे केवल नौकरी पर ही निर्भर न रहें और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।
    इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्राओं सुश्री तस्मया खातुन, धनेश्वरी साहू, नेहा कर्ष, ऊषा नेताम को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, बीईओ श्री संजय अग्रवाल, शासकीय साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री सिंह सहित शिक्षक, पालक, छात्राएं उपस्थित थे। जिले के विद्यालयों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया एवं पालको को बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
    /मनोज/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026

    कलेक्टर श्री महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 16, 2026

    * *जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ी कार्रवाई: पैसे लेकर शराब बिक्री के आरोपियों को छोड़ने के मामले में 06 पुलिसकर्मी निलंबित*

    November 16, 2026

    दिनांक 12.11.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक महिला, जो घटना के समय घर में अकेली थी, के घर में दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा जबरन प्रवेश कर महिला के साथ मारपीट की गई तथा घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    November 16, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता

    November 16, 2026

    रबी सिंचाई कार्यक्रम निर्धारण को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, 05 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक जल प्रदाय का सर्वसम्मति से निर्णय

    November 16, 2026

    जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का हुआ आयोजन, सांसद सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    November 16, 2026

    कलेक्टर श्री महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.