Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Weather Update : तापमान में 4-5 डिग्री की कमी , अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, चिलचिलाती धूप से राहत

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 12, 2026

    12 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिलेगी उनकी मेहनत का फल, जानिए अपना राशिफल …

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » श्रीमद् देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिन ब्रह्मा विष्णु और शिव की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु भक्त
    Chhattisgarh

    श्रीमद् देवी भागवत कथा के चतुर्थ दिन ब्रह्मा विष्णु और शिव की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु भक्त

    News EditorBy News EditorMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा । ब्रह्मा ,विष्णु और शिव सहित सभी देवलोक में जाने की कथा बहुत ही रोमांचक हैं ,यह बात श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिन मां चण्डी देवी प्रांगण , मुड़पार में चल रहे कथा के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान पंडित श्रीकांत तिवारी जी महाराज ने कही । आपने कहा ब्रह्मा जी ने विष्णु और देवाधिदेव शिव को अपने साथ लेकर देवलोक में जाने का जब निर्णय लिया, तब सभी श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करने लगे । चौथे दिन कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि वे तीनों देवलोक में पहुंचे, जहां उन्हें देवताओं ने स्वागत किया‌। इस अवसर पर देवताओं की पूजा-आराधना की गई और उन्हें सुंदर आसन पर बैठाया गया । इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महंत, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर, निर्मलदास महंत, प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी, डॉ बृजमोहन जागृति,कमलेश सिंह बाबा, मनोज मित्तल, प्रमोद सिंह, रामराज्य पाण्डेय, महावीर प्रसाद सोनी, प्रिंस साहू, गुलाबुद्दीन खान, दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर श्रीमति धनेश्वरी जागृति, अनिता , सुनीता, संगीता पाण्डेय बहन , हेमा सोनी, राधिका स्वर्णकार, पार्षद श्रीमति पुष्पा सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

    आज श्रीमद् देवी भागवत कथा का पंचम दिवस

    कथा के चतुर्थ दिन गुरुदेव राजेश्री डॉ रामसूदर दास महंत महराजश्री के चरणारबिंद को नमन करते हुए शशिभूषण सोनी ने कहा कि राजेश्री डॉ महंत गुरुदेव की महिमा अंनत हैं, उनका जीवन वास्तव में प्रेरणादायक हैं । ऐसे गुरुवर की संगत में रहने से मन और शरीर दोनों ही पुलकित हो उठते हैं। डॉ महंत जी की विद्वता और अध्यात्मिक ज्ञान का लाभ हमें भी मिले , यही ईश्वर से कामना हैं । ऐसे व्यक्ति गीता, रामायण, महाभारत, श्रीमद देवी भागवत और सुंदरकांड सहित अनेक ग्रंथों के प्रकांड विद्वान हैं ।
    कथा के पांचवे दिन – देव-दानव युद्ध, देवी द्वारा देवासुर संग्राम का निवारण पर पंडित तिवारी जी विस्तार पूर्वक कथा श्रवण करवायेंगे । कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से माता जी की कृपा तक चलेगी ।कथा के आयोजक समृद्ध कृषक कृष्ण कुमार और उनकी अर्धांगिनी श्रीमति कुसुम पाण्डेय हैं और मुख्य यजमान धर्मेन्द्र- श्रीमति ममता पाण्डेय तथा जितेन्द्र – श्रीमति वंदना पाण्डेय हैं ।

    देवलोक में ब्रह्मा, विष्णु और शिव की उपस्थिति का प्रभाव

    स्वर्गलोक पहुंचते ही देवताओं ने उनकी पूजा-अर्चना की और उन्हें सम्मान पूर्वक सिंहासन पर विराजमान किया ।

    देवलोक में एक अद्भुत और दिव्य वातावरण का निर्माण हुआ।

    ब्रह्मा, विष्णु, और शिव की उपस्थिति से देवी-देवताओं को शक्ति और आनंद की प्राप्ति होती हैं ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Weather Update : तापमान में 4-5 डिग्री की कमी , अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, चिलचिलाती धूप से राहत

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 12, 2026

    12 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिलेगी उनकी मेहनत का फल, जानिए अपना राशिफल …

    May 12, 2026

    सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    May 11, 2026

    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    May 11, 2026

    चोढ़ा एवं चुईया में 12 मई को और 13 मई कोे गिधौरी में आयोजित होगी

    May 11, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Weather Update : तापमान में 4-5 डिग्री की कमी , अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना, चिलचिलाती धूप से राहत

    May 12, 2026

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय बैठक हेतु अशोक मोदी वृंदावन रवाना हुए

    May 12, 2026

    12 May 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को मिलेगी उनकी मेहनत का फल, जानिए अपना राशिफल …

    May 12, 2026

    सही दवा शुध्द आहार के अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालो की फार्मेसियो में प्रतिकूल औषधि प्रभाव के रिपोर्टिग प्रक्रियाओं की जांच

    May 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.