Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा
    Chhattisgarh

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    News EditorBy News EditorJune 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    कोरबा 24 जून 2026/  जब तकनीक का उपयोग जनहित में किया जाता है तो उसका सबसे बड़ा लाभ आम नागरिक को मिलता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया “सेवा सेतु” पोर्टल लोगों के जीवन को आसान बना रहा है। यह पहल सरकारी सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने और अनावश्यक भागदौड़ को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
    एक समय था जब जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी तथा जानकारी प्राप्त करने में अतिरिक्त समय लगता था। अब शासन द्वारा सेवाओं के डिजिटलीकरण और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से ये सुविधाएं अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई हैं।
    डिजिटल सुशासन की दिशा में सेवा सेतु ने इस तस्वीर को बदल दिया है। सेवा सेतु पोर्टल में सैकड़ों सरकारी सेवाएं अब एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। जिससे सरकारी सेवाएं नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच रही हैं।
    कोरबा विकासखंड के ग्राम सोनपुरी निवासी युवा श्री हेमंत कुमार ने इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। उन्हें जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। ऑनलाइन प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली के कारण उनके आवेदन का त्वरित निराकरण हुआ तथा निर्धारित समय-सीमा में उन्हें जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया। हेमंत कुमार बताते हैं कि पहले ऐसे कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जबकि सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक रही। उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी और समय पर प्रमाण-पत्र मिल गया।
    उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। जिससे सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी इस सुविधा की जानकारी देकर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही। सेवा सेतु आज केवल एक ऑनलाइन पोर्टल नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा वितरण के नए मानक स्थापित कर रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026

    कोरिया BJP हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा कसता गया, 3 और आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 – धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक, एग्री-स्टैक आईडी अनिवार्य

    June 24, 2026

    अवैध खनन पर CM Sai’ का बड़ा प्रहार, जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी

    June 24, 2026

    CG News : पूजा-पाठ के बहाने लाखों की ठगी, अंधविश्वास का फायदा उठाकर महिला को बनाया शिकार

    June 24, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026

    कोरिया BJP हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा कसता गया, 3 और आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.