Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 30, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    August 30, 2026

    पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » AIIMS रायपुर में डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, दिए गए जांच के आदेश
    Chhattisgarh

    AIIMS रायपुर में डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, दिए गए जांच के आदेश

    News EditorBy News EditorOctober 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : एम्स रायपुर (AIIMS) में एक डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला बढ़ता देख एम्स प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं. घटना प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई जा रही है, जहां एक मरीज के सीने की दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था, ऑपरेशन के बाद उसने सिरदर्द की शिकायत की थी. इसपर जब उसने डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के साथ मारपीट कर दी.

    घटना का विवरण

    मरीज बिलासपुर निवासी है और उसका ऑपरेशन हुआ था. उसने बताया कि सुबह हुए ऑपरेशन के बाद जब उसे रात 9:30 होश आया तो उसके सर में दर्द हो रहा था. उसने बताया कि सीने के राइट साइड ऑपरेशन हुआ और लेफ्ट साइड सिर में दर्द दे रहा था. मरीज ने अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी. पत्नी ने जब देखा तो सिर सुजा हुआ था, जैसे कोई मारा हो. इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम नहीं बता पाएंगे. ऑपरेशन थियेटर में जो डॉक्टर है वो बता पाएंगे. उसके बाद मरीज डॉक्टर का इंतजार करता रहा. डॉक्टर रात लगभग 11 बजे आए तो उनसे मरीज ने पूछा ‘सर दर्द’ कर रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे कोई मारा है या खींचा है तो डॉक्टर ने कहा तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ऑपरेशन थियेटर हमें तुमको मार रहे थे. यह कहते हुए डॉक्टर ने मरीज को दो थप्पड़ जड़ दिया और पत्नी को भी धक्का दिया. हॉस्पिटल का स्टाफ भी डॉक्टर का सपोर्ट कर रहा है. और पुलिस को भी यह कह कर बुला दिया गया की भाग रहे थे.

    मामले में जांच के आदेश

    मरीज बिलासपुर निवासी है और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती है. वीडियो वायरल होने के बाद AIIMS अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

    लेफ्टिनेंट जनरल जिंदाल ने कहा, घटना जिस जगह हुई है,वहां मौजूद सारे लोगों की बयान ली जाएगी. पूछताछ में जो तथ्य निकल कर आएंगे उसके अनुरूप आगे कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर दोषी होगा तो डॉक्टर पर भी कार्रवाई की जाएगी.

    वायरल वीडियो के बाद से अस्पताल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. बताया जा रहा है कि मरीज के करीब 10 परिजन डॉक्टर से मारपीट करने के लिए आ रहे थे. लेकिन सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. अब अस्पताल प्रशासन ने CCTV फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 30, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    August 30, 2026

    पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

    August 30, 2026

    30 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 30, 2026

    कोरबा में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, कनकी-कावेरी मार्ग पर फंसी बस और कार

    August 29, 2026

    CG Crime News : रक्षाबंधन पर दो हत्याओं से दहला बिलासपुर, अलग-अलग विवाद में दो लोगों की मौत

    August 29, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 30, 2026

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

    August 30, 2026

    पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

    August 30, 2026

    30 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार में मिलेगा लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.