दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में एक बार फिर ABVP ने तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. हालांकि, इस बार ABVP और NSUI के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा और कई राउंड तक दोनों के बीच वोटों का अंतर बेहद कम रहा. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. इस तरह DUSU चुनाव के नतीजों में ABVP ने तीन पद अपने नाम किए, जबकि एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छाबड़ी ने सचिव और लक्ष्यराज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी है.
19वें राउंड की मतगणना के बाद तस्वीर और साफ हो गई है. अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन सबसे आगे चल रहे हैं. इस तरह फिलहाल ABVP तीन प्रमुख पदों पर आगे है. वहीं NSUI चारों पदों पर पीछे चल रही है. अध्यक्ष पद पर यश डबास और सचिव पद पर रिया छावड़ी बढ़त में हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्यराज सिंह आगे हैं.
अध्यक्ष पद
- यश डबास (ABVP): 22,434 वोट
- विजय मीणा (NSUI): 21,390 वोट
- यश डबास 1,044 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.
उपाध्यक्ष पद
- दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 28,873 वोट
- ईशु मौर्य (ABVP): 15,346 वोट
- वीर छत्र राठौर (NSUI): 4,010 वोट
दीपांशु शौकीन 13,527 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.
सचिव पद
- रिया छावड़ी (ABVP): 19,846 वोट
- नम्रता चौधरी (NSUI): 13,963 वोट
- रिया छावड़ी 5,883 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
संयुक्त सचिव पद
- लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 14,965 वोट
- विशेष यादव (निर्दलीय): 14,836 वोट
- गोपाल चौधरी (NSUI): 14,482 वोट
18वां राउंड
डूसू चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP के उम्मीदवार आगे चल रहे थे. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन बढ़त बनाए हुए थे, जबकि संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP उम्मीदवार आगे थे.
अध्यक्ष पद
- यश डबास (ABVP): 21,109 वोट
- विजय मीणा (NSUI): 20,554 वोट
उपाध्यक्ष पद
- दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 27,501 वोट
- ईशु मौर्य (ABVP): 14,506 वोट
- वीर चतरथ (NSUI): 3,827 वोट
सचिव पद
- रिया छावड़ी (ABVP): 18,366 वोट
- नम्रता चौधरी (NSUI): 13,451 वोट
संयुक्त सचिव पद
- लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 14,182 वोट
- विशेष यादव (निर्दलीय): 14,045 वोट
- गोपाल चौधरी (NSUI): 13,829 वोट
17वां राउंड
अध्यक्ष पद
- ABVP- यश डबास: 20,151
- NSUI- विजय मीना: 19,651
उपाध्यक्ष पद
- ABVP- ईशू मौर्य: 13,655
- NSUI- वीर चतरथ: 3,698
- निर्दलीय- दीपांशु शौकीन: 26,341
सचिव पद
- ABVP- रिया छावड़ी: 17,279
- NSUI- नम्रता चौधरी 12,838
संयुक्त सचिव पद
- ABVP- लक्ष्यराज सिंह: 13,342
- NSUI- गोपाल चौधरी: 13,293
- निर्दलीय- विशेष यादव: 13,346
राउंड-15
अध्यक्ष पद
- यश डबास (ABVP): 17,315 वोट
- विजय मीणा (NSUI): 17,021 वोट
- यश डबास 294 वोटों की बढ़त के साथ आगे हैं.
उपाध्यक्ष पद
- दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 22,682 वोट
- ईशु मौर्य (ABVP): 11,670 वोट
- वीर चतरथ (NSUI): 3,273 वोट
- दीपांशु शौकीन 11,012 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.
सचिव पद
- रिया छावड़ी (ABVP): 14,731 वोट
- नम्रता चौधरी (NSUI): 11,301 वोट
- रिया छावड़ी 3,430 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
संयुक्त सचिव पद
- गोपाल चौधरी (NSUI): 11,912 वोट
- लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 11,415 वोट
- विशेष यादव (निर्दलीय): 11,128 वोट
गोपाल चौधरी 497 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.
शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में ABVP और NSUI के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है. मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस, पैरामिलिट्री और ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
पिछले DUSU चुनाव के नतीजे
पिछले DUSU चुनाव में ABVP ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर कब्जा किया था, जबकि NSUI को उपाध्यक्ष पद मिला था. इस चुनाव में भी दोनों छात्र संगठनों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
52 केंद्रों पर कितना प्रतिशत मतदान?
DUSU चुनाव 2026-27 के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया था. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 52 मतदान केंद्रों पर कुल 40.46 प्रतिशत वोटिंग हुई. नियमित कॉलेजों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सांध्य कॉलेजों में दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान हुआ.
कितने उम्मीदवार मैदान में हैं?
केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों पर इस बार 19 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. अध्यक्ष पद पर 7, उपाध्यक्ष पर 5, सचिव पर 4 और संयुक्त सचिव पद पर 4 उम्मीदवार हैं.
मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा
काउंटिंग को देखते हुए स्ट्रांग रूम के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस के साथ आसपास के जिलों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है. DCP नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट निहारिका भट्ट के मुताबिक करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पैरामिलिट्री और ड्रोन से भी निगरानी होगी. सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है.
विजय जुलूस पर हाईकोर्ट की रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU चुनाव से जुड़े मामले में विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई है. इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा से जुड़े मामले में 140 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसलिए नतीजे आने के बाद किसी भी उम्मीदवार या समर्थक को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी.




