वनमंडल कोरबा के लेमरू रेंज में दो अलग-अलग स्थानों पर बटे हाथियों का दल गत रात्रि पुनः कोरई के कदमझरिया में एक साथ मिल गए हैं और आगे बढकर कोरई जंगल होते हुए बालको व लेमरू रेंज की सीमा में डेरा डाल दिया है। वन अमला हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्क किया गया है। हाथियों के दल को सुबह यहां ड्रोन कैमरे के जरिए देखा गया।
हाथियों का लोकेशन सीमा पर मिलते ही लेमरू के साथ-साथ बालको रेंज के अधिकारी व कर्मचारी भी सतर्क हो गए हैं। हाथियों के आगे बढने की संभावना जताई जा रही है। हाथियों के इस दल में 13 हाथी शामिल हैं, जिसमें एक शावक भी है। हाथियों का दल एतमानगर रेंज से पहुंचा और बालको के जंगल व फुटका पहाड़ के रास्ते लेमरू पहुंच गया है। विगत दो दिनों से लेमरू के जंगल में लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों ने ने अभी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथियों को जंगल में पर्याप्त पानी व चारा मिल जा रहा है तथा दल में नन्हा शावक भी है। अत: वे फिलहाल शांत हैं। उधर करतला रेंज के चिकनीपाली जंगल में भी 6 हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। हाथियों का यह दल काफी दिनों से यहां गुफानुमा क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


