जांजगीर-चांपा 13 जून 2025/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के क्रियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट किया जाना है। इस हेतु इच्छुक, अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति, संस्थाओं से 04 जून तक रूचि की अभिव्यक्ति के आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। किंतु अंतिम तिथि तक पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में पुनः 25 जून 2025 तक रूचि की अभिव्यक्ति के आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन जिला कार्यकम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कार्यालय महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा (छ०ग०) को प्रेषित करना होगा। रूचि की अभिव्यक्ति के प्रस्ताव, आवेदन का प्रारूप या अन्य कोई जानकारी के लिये कार्यालय में उपस्थित हो कर या जांजगीर-चांपा जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in का अवलाकन कर सकते है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



