Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक खबरें, ब्लैकमेलिंग के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

    November 7, 2026

    07 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 7, 2026

    CG Teachers News : छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, 5 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों पर लागू होगा नियम

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 2 मार्च को होगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा, 26 जिलों में बनाए गए हैं 151 सेंटर, 42 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
    Featured

    2 मार्च को होगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा, 26 जिलों में बनाए गए हैं 151 सेंटर, 42 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

    News EditorBy News EditorFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 2 मार्च को आयोजित होगी. यह परीक्षा 26 जिलों में स्थित 151 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 42,000 छात्रों ने पंजीयन कराया है. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. इस संबंध में आयुक्त पदुम सिंह एल्मा ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

    प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था को लेकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट सावधानीपूर्वक भरवाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

    वर्तमान में प्रदेश में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 10 कन्या, 6 बालक एवं 59 संयुक्त विद्यालय शामिल हैं. इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रति कक्षा 60 सीटों के अनुसार 420 छात्रों को प्रवेश देने का प्रावधान है. शिक्षण सत्र 2024-25 में इन विद्यालयों में 25,860 सीटें स्वीकृत थीं, जिनमें 25,074 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं.

    प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर रहे हैं. वर्ष 2023-24 में 3 विद्यार्थियों ने जेईई और 5 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालिफाई किया है. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित हैं. ये विद्यालय शत-प्रतिशत सहायता प्राप्त हैं और इनमें अनुसूचित जनजाति के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आवासीय शिक्षा के माध्यम से शैक्षणिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान की जाती हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक खबरें, ब्लैकमेलिंग के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

    November 7, 2026

    07 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 7, 2026

    CG Teachers News : छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, 5 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों पर लागू होगा नियम

    November 6, 2026

    धान खरीदी की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित

    November 6, 2026

    ’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

    November 6, 2026

    शराबखोरी से परेशान ग्रामीणों का बड़ा फैसला, गांव में शराब बनाने-बेचने और पीने पर लगाया प्रतिबंध

    November 6, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाली आपत्तिजनक खबरें, ब्लैकमेलिंग के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

    November 7, 2026

    07 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 7, 2026

    CG Teachers News : छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, 5 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों पर लागू होगा नियम

    November 6, 2026

    धान खरीदी की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित

    November 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.