KORBA : 1, 2, 3 नहीं बल्कि 4 बार खराब हुई EVM मशीन, मतदाता होते रहे परेशान

कोरबा : छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मतदान जारी है. मतदाता बड़े उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. कई जगह EVM मशीन में तकनीकी खामी होने से वोटर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद फिर से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ. लेकिन कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 वीर सावरकर भवन में सुबह से अब तक EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) चार बार खराब हो चुकी है, जिसे बनाकर फिर से चालू किया गया है. जिससे मतदाता परेशान हो गए हैं.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -