Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    09 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 9, 2026

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कूटरचना कर तैयार किया फर्जी दस्तावेज, कलेक्टर ने एसडीएम को एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश…
    Chhattisgarh

    कूटरचना कर तैयार किया फर्जी दस्तावेज, कलेक्टर ने एसडीएम को एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश…

    News EditorBy News EditorNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर-रामानुजगंज : जिले में जमीन का फर्जी दस्तावेज कर पटवारी पर चौहद्दी बनाने का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है. मामले में कलेक्टर ने कूटरचना और मिलीभगत कर फर्जी राजस्व दस्तावेज तैयार करने वाले दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने राजपुर एसडीएम को निर्देशित किया है.

    कलेक्टर कार्यालय की ओर से राजपुर एसडीएम को भेजे पत्र के अनुसार, अनुभाग राजपुर के ग्राम मदनेश्वरपुर, प०ह०नं० 27 की पटवारी अनिमा पैकरा द्वारा खसरा नंबर 544/22 रकबा 2.371 तथा खसरा नंबर 550/1 के अधिकार अभिलेख वर्ष 1954-55 के अवलोकन के लिए जिला अभिलेखागार को आवेदन प्रस्तुत किया गया. मिलान उपरांत उपरोक्त अभिलेख के फर्जी होने की बात सामने आई.

    अधिकार अभिलेख के अवलोकन उपरांत पटवारी अनिमा पैकरा ने कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराया कि व्हाट्सअप के जरिए ग्राम मदनेश्वरपुर का अधिकार अभिलेख 1954-55 का नकल प्रेषित किया गया था, जिसके आधार पर जमीन की खरीदी के लिए चौहद्दी बनाये के लिए बोला. अवलोकन में नकल संदेहास्पद पाए जाने पर पटवारी ने चौहद्दी बनाने से मना कर दिया.

    इसके बाद चौहद्दी बनाने के लिए सौरभ सिंह, राजेश सिंह और रविदास फोन कर दबाव बनाने लगे. इस बात की जानकारी पटवारी ने राजपुर एसडीएम को दी, जिसके बाद राजपुर एसडीएम ने अभिलेख जांच / खसरा मिलान के लिए जिला अभिलेखागार भेजा गया. जांच में शिकायत सही पाए जाने और कूटरचित फर्जी नकल तैयार किए की पुष्टि होने पर दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

    जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का दिया गया निर्देश

    1. सुनील मिंज पिता स्व. शम्भू मिंज, निवासी लेजुआपोखरा, बलरामपुर
    2. सौरभ सिंह पिता फलेन्दर सिंह, निवासी मेन रोड पोस्ट ऑफिस के पास राजपुर
    3. राजेश सिंह, ठेकेदार, निवासी ग्राम बलरामपुर
    4. बसील खलखो पिता कार्लस जालक्सो, निवासी ग्राम भेलईखुर्द, तहसील राजपुर
    5. रमेश ठाकुर पिता बबन ठाकुर, निवासी गोधनपुर, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा
    6. रामरूप यादव पिता सोनई, निवासी ग्राम मदनेश्वरपुर, तह० राजपुर
    7. सुरेशचंद्र मिश्र पिता स्व. सिद्धेश्वर मिश्र, निवासी ग्राम डूमरसोता, पो० कांडी, प्रखण्ड- गढ़वा, जिला गढ़वा, झारखण्ड
    8. जयप्रकाश श्रीवास्तव पिता सुरेश लाल श्रीवास्तव, निवासी ग्राम राजमोहिनी देवी वार्ड अम्बिकापुर, जिला सरगुजा, छ०म०
    9. तेरेसा लकड़ा पति सुनील मिंज, नगर सैनिक, जिला सेनानी बलरामपुर
    10. विजय बहादुर सिंह, सहा०ग्रेड-03, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, वृद्ररामपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    09 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 9, 2026

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    October 8, 2026

    * नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * फरार आरोपी को जिला कोरबा से पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    October 8, 2026

    घर की रसोई से शुरू हुआ रीना का कारोबार, पापड़-बड़ी और बिजौड़ी से बनीं आत्मनिर्भर

    October 8, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    09 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    October 9, 2026

    घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    * बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

    October 8, 2026

    * नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.