Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » * थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम गोधना में 56 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन
    Chhattisgarh

    * थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम गोधना में 56 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन

    News EditorBy News EditorJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम गोधना में “सजग नागरिक, सख्त प्रहरी” अभियान के अंतर्गत 56 जागरूक महिलाओं की महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वयं ग्राम गोधना पहुंचे और ग्रामीणों के साथ संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

    पुलिस अधीक्षक नवगठित महिला कमांडो टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में अपराधों की रोकथाम केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से एक सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने टीम की सभी महिलाओं से अपील की कि यदि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री, नशे का कारोबार अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा गांव को अपराध एवं नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

    अभियान का उद्देश्य

    * महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में सक्रिय भागीदार बनाना।
    * जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनसहयोग प्राप्त करना।
    * पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करना।
    * गांवों में अपराधमुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना।
    * महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना।

    उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रीतिधि सहित गणमान्य नागरिकगण एवं निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 26, 2026

    * थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा उड़ीसा बालेश्वर से गुमशुदा/अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया

    July 26, 2026

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    27th Anniversary of the Kargil War : 27 साल में बदली भारतीय सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और तकनीक से दुश्मनों को कड़ा संदेश

    July 26, 2026

    CG Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का रेड अलर्ट’ रायपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, संभलकर निकलें

    July 26, 2026

    संत गुरु रविदास के संदेश, व महा अभियान से संकल्पित हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं आगामी तिरंगा यात्रा महाअभियान की तैयारी

    July 26, 2026

    पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : गोपाल मोदी

    July 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.