न्यूज जांजगीर-चांपा । कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी चांपा के शिवन्या रेसीडेंसी ,पुराना कालेज रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा स्थल भक्ति , श्रद्धा और भाव-विभोर वातावरण से सराबोर रहा । सप्त-दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव का समापन बड़े ही हर्षोल्लास और भावपूर्ण क्षणों के साथ हुआ ।
मानव,मानव न होकर पशु से भी क्रुर होते जा रहा हैं – शर्मा जी
आज संसार में चारों तरफ भीषण अग्नि जल रही हैं । व्यक्ति एक-दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हैं । सत्ता पक्ष हो या विपक्ष एक-दूसरे के प्रति प्रतिशोध में जल रहे हैं।यह स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं । मनुष्य, मानव न रहकर पशु से भी क्रूर और हिंसक होता जा रहा हैं । मनुष्य हो या पशु हर किसी की रचना परमपिता परमेश्वर ने किया हैं । सब एक-दूसरे के साथ हिल मिल रहें।सबके जीने-मरने का ढ़ंग ईश्वर ने ही बनाया हैं । यह विचार संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ पर विराजमान श्रद्धेय पंडित राजकुमार शर्मा जी महाराज ने कही । मंच पर ही प्रेस क्लब ,चांपा परिवार की ओर से आयोजक सराफ परिवार तथा विराजित पं शर्मा जी का भव्य सम्मान किया गया । प्रेस क्लब के उर्जावान अध्यक्ष डॉक्टर कुलवंत सिंह सलूजा , सदस्यता प्रभारी शैलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, प्रिंट मीडिया तथा पूर्व सहायक प्राध्यापक शशिभूषण सोनी, प्रथम महिला पत्रकार सुश्री खुशबू पटेल, भूपेंद्र देवांगन और शिक्षक डॉ रविन्द्र द्विवेदी जी ने श्रद्धेय पं शर्मा जी को पुष्पहार पहनाया , प्रकाशित समाचार पत्र की कटिंग, श्रीफल भेंट किया और अंत में सहस्त्राभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया ।
पं शर्मा जी की ओजस्वी वाणी सरल व्याख्या और भावपूर्ण प्रवचन ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया – डॉ कुलवंत सिंह सलूजा
इस अवसर पर प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा ने कहा कि पं राजकुमार शर्मा जी की ओजस्वी वाणी , सरल व्याख्या और भावपूर्ण प्रवचन ने पूरे कथा आयोजन को यादगार बना दिया । भाई रमेश कुमार सराफ मेरे सहपाठी मित्र हैं और उन्होंने पं शर्मा जी के मुखारविंद से दो-दो बार भागवत कथा अपने जीवन में करवाएं हैं । पूरे सराफ परिवार सहित अंचल के लोगों ने भक्ति-भाव से कथा श्रवण किया ।
भागवत कथा केवल कथा मात्र नहीं बल्कि जीवन जीने की कला हैं – सलूजा जी
व्यासपीठ से संबोधित करते हुए डॉ कुलवंत सिंह सलूजा ने यह भी कहा कि भागवत कथा केवल कथा मात्र भर नहीं, जीवन जीने की कला हैं , जिसे शर्मा जी ने जन-जन तक पहुंचाया हैं ।
धार्मिक कथा में सात दिनों तक सहभागी बनें शशिभूषण सोनी ने महराज श्री को श्रीफल और अब तक प्रकाशित समाचार संकलित कटिंग भेंट करते हुए कहा कि व्यास पीठ से मिली आशीषों से चांपा की धरती धन्य हुई हैं । श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का जो संयोग मिला , वह आयोजकों के सादर निमंत्रण और शर्मा जी के आशीर्वाद का ही परिणाम हैं ।
सराफ परिवार का भक्ति-भाव अनुकरणीय
इस अवसर पर मुख्य आयोजक तथा कांट्रेक्टर रमेश सराफ और श्रीमती राधा सराफ को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया । पूरे आयोजन के दौरान सराफ परिवार द्वारा की गई व्यवस्थाओं , श्रद्धालुओं के प्रति आतिथ्य और भक्ति भाव की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की ।
समाचार को जन-जन तक पहुंचाने वाले वंदनीय
वहीं पं राजकुमार शर्मा जी ने भी स्नेहपूर्वक डॉ कुलवंत सिंह सलूजा और शशिभूषण सोनी को पुष्पहार और एक एक सदस्यों को बारी बारी से राधे-राधे दुपट्टा भेंट कर साधुवाद दिया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। पं शर्मा जी ने कहा कि समाचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी एक तरह की सेवा हैं । जहां न जाएं कवि वहां चलें जाते हैं हमारे पत्रकार बंधु। हमारे शशिभूषण भाई तो हनुमान जी हैं, हर जगह पहुंच जाते हैं । पत्रकार बंधु साधुवाद के पात्र हैं वे धर्म , संस्कृति और सकारात्मक संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं ।
नमन, वंदन कर आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया
अंतिम दिन कथा में जांजगीर-चांपा जिले के विधायक व्यास नारायण कश्यप, अर्जुन लाल, लखनलाल, नारायण सराफ, जयदेव सोनी, राजकुमार सोनी, संतोष कुमार, भूपेन्द्र कुमार, अशोक, श्रीमति सविता, सुमन, दीप्ति, शैली, शशिप्रभा, अन्नपूर्णा, लक्ष्मी सोनी सहित
बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे । सभी ने व्यासपीठ के समक्ष नमन-वंदन कर आशीर्वाद लिया । एक दैनिक समाचार-पत्र के कार्यकारी संपादक डॉक्टर जतिंदर पाल सिंह ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए सराफ परिवार की प्रशंसा किया ।

