Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    August 9, 2026

    नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    High Court’ का नया रोस्टर जारी’ CJ सिन्हा की स्पेशल बेंच को मिली जमानत मामलों की जिम्मेदारी, सोमवार से होगा लागू

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर जरूर आजमाएं ये चमत्कारी उपाय, दिल की हर मनोकामना हो जाएगी पूरी
    Featured

    Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर जरूर आजमाएं ये चमत्कारी उपाय, दिल की हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

    News EditorBy News EditorJuly 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Guru Purnima 2025: 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के सापेक्ष में यह भी माना जाता है कि- इसी दिन वेद व्यास जी ने वेदों का संकलन किया था और कई पुराणों, उपपुराणों व महाभारत की रचना भी इसी दिन पूर्ण हुई थी। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। गुरु पूर्णिमा सभी गुरुओं को याद करने का, उन्हें नमन करने का दिन है। इस दिन आप कुछ उपाय करके भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

    गुरु पूर्णिमा के उपाय

    1. अगर आप अपने किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाना चाहतें है तो गुरु पूर्णिमा के दिन बेल पत्र से भगवान शंकर का पूजन करें। साथ ही शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाते समय ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें।  ऐसा करने से आपको और आपकी संतान की तरक्की जरूर होगी।
    2. आपके घर और दुकान की तिजोरियां हमेशा भरी रहे, इसके लिये आज 11 कौड़ियां लेकर, उन पर हल्दी से तिलक करके पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं और अगले दिन सुबह इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ध्यान दें कि पूर्णिमा लेकर से प्रत्येक पूर्णिमा के दिन इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी से निकाल कर माता के सम्मुख रखकर उन पर पुन: हल्दी से तिलक करें और फिर से अगले दिन उन्हें लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको धन की कोई भी कमी नहीं होगी।
    3. अगर एजुकेशन से संबंधित किसी काम को पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो उसमें सफलता पाने के लिये पूर्णिमा पर देवी सरस्वती के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है- ‘ऊँ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम:’। ऐसा करने से एजुकेशन संबंधी आपके सारे काम समय पर पूरे होंगे।
    4. अगर आप अपने लवमेट के साथ रिश्ते को और प्रगाढ़ करना चाहते हैं, तो पूर्णिमा के दिन एक सफेद रंग का नया रूमाल लेकर, उस पर अपने लवमेट की पसंद का कोई अच्छा-सा परफ्यूम लगाएं और उस रूमाल को अपने लवमेट को गिफ्ट कर दें। ऐसा करने से लवमेट के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आयेगी।
    5. अगर आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियों की जगह गम ने दस्तक दे दी है, तो ऐसे में पूर्णिमा की रात को सोते समय अपने बेड के नीचे एक गोबर के उपले पर दो कपूर रखें। फिर कल के दिन उपले सहित कपूर को घर के मुख्य द्वार के बाहर जला दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ नजर आयेंगी।
    6. अगर आप राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको एक दुर्गा बीसा यंत्र लेकर देवी मां के सामने रखना चाहिए और देवी मां और यंत्र की विधि- पूर्वक पूजा करनी चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद देवी मां का आशीर्वाद लेकर आप उस दुर्गा बीसा यत्र को संभालकर अपने पास रख लें या गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आपको राजनीति के क्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी।
    7. अगर आपकी संतान विद्या के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करना चाहते है, तो उसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें और पूजा के समय विद्या यंत्र की स्थापना करें। पूजा के बाद उस यंत्र को उठाकर अपने बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में स्थापित कर दें या फिर ताबीज में डलवाकर बच्चे के गले में पहना दें। ऐसा करने से आपकी संतान को विद्या के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल होगी।
    8. अगर आप चाहतें है कि- आपकी संतान के जीवन में सुख बना रहे तो पूर्णिमा के दिन आप स्नान आदि के बाद साफ – सुथरे कपड़े पहनकर सूर्यदेव के इस मंत्र का 51 बार जप कीजिये। मंत्र है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। मंत्र का जाप करने के बाद गऊ माता को कुछ मीठा खिलाइए। आज ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में सुख बना रहेगा और उसे सुखी देखकर आप भी सुखी रहेंगे।
    9. अगर आप अपने घर-परिवार को दूसरों की बुरी नजर से बचाये रखना चाहते हैं, तो इसके लिये आज गोबर से बने उपले या कंडे पर 11 कपूर जलाकर पूरे घर में धूप दिखाएं। साथ ही अगर आपका खुद का ऑफिस या कोई बिजनेस है, तो वहां पर भी कपूर की धूप जरूर दिखाएं। आज ऐसा करने से आपका घर-परिवार दूसरों की बुरी नजर से बचा रहेगा।
    10. अगर आप अपने शत्रुओं की चाल से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पूर्णिमा के दिन स्नान आदि के बाद कच्चा सफेद सूत का धागा लेकर तुलसी के पौधे के चारों ओर लपेट दें। साथ ही भगवान से प्रार्थना करें कि आपको कभी कोई भी शत्रु परेशान न करें। ऐसा करने से शत्रु की कोई भी चाल आप पर काम नहीं करेगी और आप एक टेंशन फ्री लाइफ जीयेंगे।
    11. अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो उससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिये आज शाम के समय अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक जलाकर श्री नारायण के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’ आज ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।
    12. अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहतें है और अगर आपकी पहले से शादी हो चुकी है तो उसमें प्यार को बरकरार रखना चहाते है तो आज साफ़ पानी में कुछ बूंद दूध, थोड़ा-सा केसर और लाल पुष्प डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    August 9, 2026

    नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    High Court’ का नया रोस्टर जारी’ CJ सिन्हा की स्पेशल बेंच को मिली जमानत मामलों की जिम्मेदारी, सोमवार से होगा लागू

    August 9, 2026

    पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    August 9, 2026

    CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून’ बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से कई इलाकों में बारिश, रायपुर का तापमान गिरा

    August 9, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    August 9, 2026

    नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में आर्यन पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    August 9, 2026

    High Court’ का नया रोस्टर जारी’ CJ सिन्हा की स्पेशल बेंच को मिली जमानत मामलों की जिम्मेदारी, सोमवार से होगा लागू

    August 9, 2026

    पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 08 जुआरी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.