Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत- विजय बघेल
    Chhattisgarh

    कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत- विजय बघेल

    News EditorBy News EditorDecember 10, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कार्यकर्ताओं की मेहनत ने दिलाया है जनता का विश्वास, इसे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी – राजीव अग्रवाल
    दुर्ग। जिला भाजपा संगठन द्वारा जिले के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ निर्भीकता और निडरता के साथ पूरे साहस से मुकाबला किया, कार्यकर्ताओं ने झूठे मुकदमो और लाठी चार्ज के सामने भी नहीं झुके। अत्याचारी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ हर धरना, घेराव, आंदोलन, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में जमकर माहौल बनाया जनता के बीच में जागृति लाकर झूठे वादों और भ्रष्टाचार की पोल खोली, भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे प्राभावित जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है। जनता का जो आशीर्वाद भाजपा को मिला है उसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, अब विधायकों की ये जिम्मेदारी है कि वे जनता भावनाओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान करते हुए एक अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर विकास में अपना योगदान दे। दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल और सह प्रभारी चेमन देशमुख ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में विगत डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई और पार्टी के हर कार्यक्रम और आंदोलन में जान फूंक दी। जिसका सुपरिणाम है कि आज 5 में से 4 सीटों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का विश्वास हासिल हुआ है , इसे आगे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी है। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन में जमकर मेहनत की है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव, शराब बिक्री के खिलाफ चक्काजाम, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पदयात्रा व धरना प्रदर्शन, रोजगार भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव, चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान, पीएससी घोटाले पर हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान, विशेष जनसंपर्क अभियान, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, शराब महाघोटाला पर प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल सभा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा जैसे 50 से अधिक सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के हर अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को जिला संगठन के आव्हान पर तत्परता से पूरा किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर बनाने में पूरे डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना लगातार बहाया, संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही भाजपा की जीत का आधार बनी, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार का अंत हुआ और स्वच्छ प्रशासन देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
    भाजपा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अहिवारा का उम्मीदवार बनाया, उस विश्वास को जनता ने टूटने नहीं दिया और कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर समर्थन देकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा इसके लिए भी जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारी रहेंगे। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जनता ने कानून व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम देखा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदले की कार्यवाही को झेला, कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कमर कसकर मुकाबला किया और असंभव को संभव कर दिखाया।
    दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों से रुकी हुई विकास की धारा पुनः बहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब से खराब होता सामाजिक माहौल अब सुधरेगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और असामाजिक तत्वों की हरकतें काबू में रहेगी। साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा की जीत अभी अधूरी है, 4 महीने बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर हैट्रिक बनाएंगे, तभी भाजपा की जीत पूरी होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण अहिवारा सजा और पाटन विधानसभा के जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन करने की होड़ मची रही। दुर्ग जिले में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पगड़ी पहनकर एवं तलवार भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कहा कि दुर्ग जैसे वीवीआईपी जिले में मिली ऐतिहासिक जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर पर बंधना चाहिए, जिला भाजपा अध्यक्ष तो केवल एक प्रतीक मात्र है। पांच विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के सैलाब ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल के साथ स्मृति चिन्ह देकर विधायकों का अभिनंदन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के योगेश ने KBC में मचाया धमाल, 50 लाख की बड़ी रकम जीती’ बोले- बनना है IAS

    August 20, 2026

    CG News : पेपर लीक कांड को लेकर छत्तीसगढ़ में बवाल, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पहुंचा प्रश्नपत्र

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन तेज’ धमतरी के बाद दुर्ग में भी दबिश, कई परिसरों को खंगाल रही टीम

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026

    छत्तीसगढ़ के योगेश ने KBC में मचाया धमाल, 50 लाख की बड़ी रकम जीती’ बोले- बनना है IAS

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.