Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mahadev Betting App : भारत वापसी से पहले सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, कई राज उजागर करने का दावा

    August 21, 2026

    CG Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू

    August 21, 2026

    बंदी की मौत मामले में High Court’ सख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए 35 चोटों के निशान

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बंदी की मौत मामले में High Court’ सख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए 35 चोटों के निशान
    Chhattisgarh

    बंदी की मौत मामले में High Court’ सख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए 35 चोटों के निशान

    News EditorBy News EditorAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    High Court
    High Court
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    High Court’ बिलासपुर। महासमुंद जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक बंदी नीरज भोई की संदिग्ध मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। दोनों अधिकारियों को 31 अगस्त तक यह स्पष्ट करना होगा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के मामले में जेल में बंद आरोपी की किन परिस्थितियों में मौत हुई।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 35 चोटों के निशान

    मामले की गंभीरता उस समय और बढ़ गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदी के शरीर पर 35 चोटों के निशान पाए जाने की बात सामने आई। इन चोटों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कोर्ट यह जानना चाहता है कि बंदी को ये चोटें कैसे लगीं और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

    Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा

    मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि चोटों और मौत के बीच क्या संबंध था। कोर्ट ने मामले से जुड़े अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की दिशा में जानकारी मांगी है।

    डिवीजन बेंच ने मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

    चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत शपथपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य के शीर्ष अधिकारियों से स्पष्ट जवाब मांगा है।

    शपथपत्र में बंदी की मौत से पहले की परिस्थितियों, जेल में उसकी स्थिति और घटना से जुड़े प्रशासनिक एवं पुलिस रिकॉर्ड के संबंध में जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

    हिरासत में हिंसा पर कोर्ट ने जताई चिंता

    सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हिरासत में हिंसा और मौत की घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून के शासन पर आघात हैं। खासकर हिरासत में मौजूद व्यक्ति पूरी तरह असहाय स्थिति में होता है और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य के अधिकारियों की होती है।

    अदालत की टिप्पणी से साफ है कि हिरासत में बंद व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mahadev Betting App : भारत वापसी से पहले सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, कई राज उजागर करने का दावा

    August 21, 2026

    CG Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू

    August 21, 2026

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026

    CG News : पुलिस की चूक से मचा हड़कंप’ मृत समझकर बंद किया कमरा, 2 घंटे बाद महिला की चल रही थी सांसें

    August 21, 2026

    CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

    August 21, 2026

    CG IFS Transfer : कई वन अधिकारियों की नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Mahadev Betting App : भारत वापसी से पहले सौरभ चंद्राकर ने मांगी सुरक्षा, कई राज उजागर करने का दावा

    August 21, 2026

    CG Government Job : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में परिवहन आरक्षक भर्ती का अगला चरण शुरू

    August 21, 2026

    बंदी की मौत मामले में High Court’ सख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए 35 चोटों के निशान

    August 21, 2026

    कोरबा में खदान के पास खेत में धंसी जमीन, बारिश के बीच ग्रामीणों में दहशत

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.