Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » * आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा, 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा
    Chhattisgarh

    * आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा, 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

    News EditorBy News EditorAugust 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर नियमित राशि जमा करने के नाम पर खाताधारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा करीब 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं करने की बात पूछताछ में सामने आई है। आरोपी की निशानदेही पर 03 मोबाइल, बैंक पासबुक एवं चेकबुक जब्त किए गए हैं।

    ₹3,000 की मासिक जमा राशि में किया गबन

    प्रार्थी हेमंत कुमार देवांगन निवासी चांपा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु एवं उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता पोस्ट ऑफिस चांपा में एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। आरोपी द्वारा पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने पर अधिक लाभ मिलने का विश्वास दिलाकर आरडी खाता खुलवाया गया।

    प्रार्थी से आरोपी द्वारा 01.09.22 से 12.02.26 तक कुल ₹1,21,200 जमा करने के नाम पर लिए गए, जिसकी एंट्री डायरी में की जाती थी। बाद में पोस्ट ऑफिस से प्राप्त जानकारी में खाते में मात्र ₹21,000 जमा होना पाया गया। इस प्रकार ₹1,00,200 की राशि खाते में जमा नहीं कर गबन एवं धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया।

    पूछताछ में खुला करोड़ों की धोखाधड़ी का राज

    रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 430/2026, धारा 316(5), 318(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

    विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु पिता राजेश गुप्ता, उम्र 39 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी की राशि खाते में जमा न कर गबन करने की बात स्वीकार की। साथ ही पोस्ट ऑफिस के लगभग 150 खाताधारकों की 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं करने की बात भी सामने आई।

    शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की बात आई सामने

    पूछताछ में आरोपी ने उक्त राशि को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश करने की बात बताई है। पुलिस द्वारा आरोपी से 03 नग मोबाइल, पासबुक एवं चेकबुक जब्त किए गए हैं।
    मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि भवानी सिंह चौहान, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्रशिक्षु उनि रूकसाना बानो, आरक्षक ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे एवं थाना स्टाफ चांपा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026

    RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने में न करें देरी, सेक्शन कंट्रोलर पद पर जल्द आवेदन करें

    August 13, 2026

    Railway Special Train : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी’ प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का ऐलान

    August 13, 2026

    Breaking CG News: राजनांदगांव में ED की छापेमारी, DMF मामले में वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026

    RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने में न करें देरी, सेक्शन कंट्रोलर पद पर जल्द आवेदन करें

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.