Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : तीन दिन तक बरसेंगे बादल’ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    August 6, 2026

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    August 6, 2026

    थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान किया गया

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » KORBA : नाला के किनारे स्थापित की गई अवैध शराब फैक्ट्री नष्ट, गिरोह का खुलासा
    Chhattisgarh

    KORBA : नाला के किनारे स्थापित की गई अवैध शराब फैक्ट्री नष्ट, गिरोह का खुलासा

    News EditorBy News EditorApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : शराब की दर में 1 अप्रैल से काफी कटौती सरकार ने कर दी है। प्रदेश के साथ कोरबा जिले में शौकीन लोगों को देसी और विदेशी शराब अब किफायती दर पर प्राप्त हो रही है। इसके बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है। पुलिस की एक टीम ने देवलापाठ गांव में नाला के किनारे कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की फैक्ट्री को बुलडोज कर दिया।

    उरगा के नए थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। राजू धनवार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ पूरा सिंडिकेट अवैध शराब बनाने और बेचने के काम में लगा हुआ था। कार्रवाई के दौरान मंत्री सोनू धनवार, मोंटू उर्फ गजेंद्र धनवार, शिव धनवार और सरोज धनवार फरार हो गए। उनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की विविध धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मौके से 5 दुपहिया गाडिय़ां और शराब बनाने के लिए उपयोग में लाई जा रही कई प्रकार की सामग्री को जप्त किया गया है। जबकि देवलापाठ के मेंडपारा के किनारे स्थापित की गई अवैध शराब की फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बुलडोज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यहां से 860 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई है। इसे अलग-अलग कंटेनर में भर कर रखा गया था। लहान भी यहाँ मिला, जिसे विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। पुलिस को पता चला कि कुछ समय से यहां पर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थी। इससे काम का संचालन करने को लेकर जिन लोगों के फरार होने की खबर मिली है , उसकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र के कई गांव में पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब की धरपकड़ की गई और कई लोगों को जेल का रास्ता दिखाया गया। बताया गया कि जनजातीय मामलों में लोगों को उनके अपने उपयोग के लिए सिर्फ 5 लीटर शराब बनाने की छूट मिली हुई है जो इसका अनुचित उपयोग करते हुए अवैध रूप से व्यवसाय को शुरू करने पर उतारू है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की अवैध फैक्ट्रीयों के माध्यम से बड़ी मात्रा में शराब तैयार करने के साथ उसकी मार्केटिंग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : तीन दिन तक बरसेंगे बादल’ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    August 6, 2026

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    August 6, 2026

    थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान किया गया

    August 6, 2026

    “नाबालिग बच्चों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”

    August 6, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम में शामिल हुए

    August 6, 2026

    ईएलसी: न्यू वोटर्स के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन 7 अगस्त को

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Weather Update : तीन दिन तक बरसेंगे बादल’ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    August 6, 2026

    इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा जिला शाखा केकार्यो की गहन समीक्षा

    August 6, 2026

    थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग अभियान किया गया

    August 6, 2026

    “नाबालिग बच्चों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी”

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.