Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026

    CG Open School Exam Date : ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव
    Chhattisgarh

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    News EditorBy News EditorJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 11 जून 2026/
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर और सहज रूप से उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में खरीफ सीजन से पहले जिले में खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के सहकारी समितियों के माध्यम से आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है। शासन की दूरदर्शी योजनाओं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है, जिससे उनकी खेती की तैयारियां सुगम हुई हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है।
    कोरबा जिले के ग्राम विजयपुर निवासी कृषक श्री शैलेंद्र प्रसाद साहू इसका एक उदाहरण हैं। लगभग साढ़े तीन एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री साहू अपने पुत्र के साथ खेती-किसानी का कार्य करते हैं और कृषि ही उनके परिवार की मुख्य आजीविका का आधार है। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए वे कटघोरा स्थित सहकारी समिति पहुंचे, जहां उन्हें आवश्यकतानुसार बीज, 3 बोरी डीएपी एवं 6 बोरी यूरिया आसानी से उपलब्ध हो गया। उन्होंने बताया कि समिति में निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बिना किसी परेशानी के खाद प्राप्त हो गया, जिससे खेती की तैयारियां समय पर शुरू करने में मदद मिली।
    श्री साहू ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की सबसे बड़ी चिंता खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर रहती है, लेकिन अब ऐसी कोई परेशानी नहीं हुई। शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित किए जाने से किसानों को आवश्यक सामग्री समय पर मिल रही है। उन्होंने समिति के कर्मचारियों के सहयोग और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समय पर कृषि आदान सामग्री मिलने से फसल उत्पादन बेहतर होगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की जरूरतों और समस्याओं को समझते हुए लगातार उनके हित में निर्णय ले रही है। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती को लेकर नई उम्मीद जगी है।
    श्री साहू ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों से खेती करना आज अधिक सुगम और सम्मानजनक बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026

    CG Open School Exam Date : ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट

    July 28, 2026

    CG NEWS : मदननगर हिंसा केस में शिकंजा, पुलिस टीम पर हमले के बाद 150 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश जारी

    July 28, 2026

    BSP में चोरी सिंडिकेट का मामला गरमाया, CISF जवानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

    July 28, 2026

    CG NEWS : ₹17 करोड़ घोटाले पर सरकार सख्त, तीन लिपिक निलंबित, गिरफ्तारी के विरोध में लिपिक संघ का आंदोलन

    July 28, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, ज्ञानेश्वरी यादव की ऐतिहासिक सफलता पर जश्न का माहौल

    July 28, 2026

    Korba Breaking: नदी में डूब रहे पिता को बचाने कूदा बेटा, बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    July 28, 2026

    CG Open School Exam Date : ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट

    July 28, 2026

    CG NEWS : मदननगर हिंसा केस में शिकंजा, पुलिस टीम पर हमले के बाद 150 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश जारी

    July 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.