Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इंग्लैंड में 17 साल के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, 4 ओवर में ही आधी टीम को भेजा पवेलियन
    sports

    इंग्लैंड में 17 साल के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, 4 ओवर में ही आधी टीम को भेजा पवेलियन

    News EditorBy News EditorJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंग्लैंड में इस समय जमकर क्रिकेट खेला जा रहा है। एक तरफ जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ T20 ब्लॉस्ट का भी आयोजन हो रहा है। ऐसे में इंग्लैंड से हर दिन कोई न कोई बड़ी खबर सामने आ रही है। मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट का 23 जुलाई से आगाज होना है। इस बीच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम से एक बड़ी खबर आई है।

    दरअसल, T20 ब्लॉस्ट में 18 जुलाई को खेले गए एक मुकाबले में 17 साल के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है। नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के बीच खेले गए मुकाबले में यह कमाल देखने को मिला, जहां इंग्लैंड के स्पिनर रेहान अहमद के छोटे भाई फरहान अहमद ने हैट्रिक लेते हुए सनसनी मचा दी। इस तरह वह T20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले नॉटिंघमशायर के पहले गेंदबाज बन गए। बता दें, फरहान इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में उभरते गेंदबाज हैं। उन्होंने 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 38 विकेट झटके हैं जबकि 6 T20 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए हैं। ये उनके करियर का पहला T20 ब्लॉस्ट सीजन है।

    फरहान अहमद ने गेंद से किया कमाल

    फरहान अहमद ने न केवल हैट्रिक ली बल्कि लंकाशायर की आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने महज 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत नॉटिंघमशायर की टीम लंकाशायर को 126 रन पर समेटने में कामयाब रही। फरहान ने जहां 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मैथ्यू मोंटगोमरी और लियाम पैटरसन-व्हाइट ने 2-2 विकेट चटकाए। लंकाशायर को 126 रन ढेर करने के बाद नॉटिंघमशायर की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। टीम ने 3 ओवर में 14 रन के भीतर ही 4 बल्लेबाज खो दिए थे। हालांकि, इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम मूर्स ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर नॉटिंघमशायर ने 127 रनों का लक्ष्य 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।

    टॉम मूर्स ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    टॉम मूर्स ने 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर 75 रन ठोके। टॉम मूर्स भले ही नाबाद नहीं लौटे लेकिन उनकी इस पारी से नॉटिंघमशायर की जीत का रास्ता साफ हो गया। डैनियल सैम्स ने 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ 17 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। लंकाशायर की ओर से गेंदबाजी में ल्यूक वुड और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, ल्यूक वेल्स के हाथ एक सफलता लगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Vaibhav Suryavanshi News : गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व कप्तान का तीखा हमला, वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर बोले- ‘ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए थी’

    July 25, 2026

    रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच, चयनकर्ता बोले- ‘अब आगे बढ़ने का वक्त’

    July 17, 2026

    NGT नोटिस की अनदेखी पड़ी महंगी, रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच और आयोजनों पर ब्रेक

    July 11, 2026

    IND vs ENG : टीम इंडिया की शर्मनाक हार, इंग्लैंड के ओपनरों ब्रूक-साल्ट ने बनाया नया कीर्तिमान

    July 10, 2026

    प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    June 24, 2026

    टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए Vaibhav Suryavanshi’ पूरा हुआ बचपन का सपना

    June 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG UCC News : छत्तीसगढ़ में ST समुदाय रहेगा UCC से बाहर, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 7, 2026

    CG News : मलेरिया ने ली महिला की जान, बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर विपक्ष और लोगों ने उठाए सवाल

    August 7, 2026

    CGPSC SI Exam : CGPSC सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर वायरल दावों पर आयोग का जवाब, ‘हे राम, तुफैल और न्यूज’ विवाद पर दी सफाई

    August 7, 2026

    AI Deepfake Rules : डीपफेक कंटेंट पर लगेगी लगाम’ AI जेनरेटेड फर्जी वीडियो-फोटो को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    August 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.