Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विद्युत विकास में तेजी लाने बढ़ाएं कार्यक्षमता – सुबोध सिंह
    Chhattisgarh

    विद्युत विकास में तेजी लाने बढ़ाएं कार्यक्षमता – सुबोध सिंह

    News EditorBy News EditorJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद श्री सुबोध कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण कंपनी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी का दायित्व है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती बिजली की निरन्तर आपूर्ति हो। इसके लिए फोकस होकर कार्य करें। बिजली आपूर्ति से राज्य के विकास को और गति देने पॉवर कंपनियां अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में बिजली के लाइन लाॅस में कमी लाने और सस्ती बिजली के साथ ही राजस्व बकाया वसूली के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिये।
    प्रदेश के प्रमुख सचिव, ऊर्जा तथा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सिंह को सौंपा गया है। श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज (उत्पादन, पारेषण एवं वितरण) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने आज पॉवर कंपनी के मुख्यालय सेवाभवन में तीनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और योजनावार समीक्षा की।
    बैठक में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर उपस्थित थे। उन्होंने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रदेश में विद्युत उत्पादन, पारेषण और आपूर्ति की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नए विद्युत संयंत्रों की स्थापना की प्रगति की जानकारी दी गई। प्रदेश में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की योजना पीएम कुसुम और पीएम सूर्यघर के बारे में भी चर्चा की गई।
    इस पर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सभी कंपनियों का फोकस उपभोक्ताओं को निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में होना चाहिए। कोई भी योजना बनाते समय ध्यान रखें कि उससे बिजली की लागत में कितनी कमी लायी जा सकती है। आमतौर पर परियोजनाओं के समय पर पूरा नहीं होने से उसकी लागत अनावश्यक रूप से बढ़ती है, यदि उसे समय से पूर्व पूरा कर लिया जाए तो हमें केपिटल पर ब्याज कम देना पड़ता है और उससे हमारी आय भी बढ़ती है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं को और सरल बनाया जाए ताकि उपभोक्ता उसे आसानी से अपने घरों में स्थापित कर सकें।
    उन्होंने लाइन लाॅस की समीक्षा में कहा कि इसे और कम करने लिए विशेष प्रयास किये जाएं, ताकि इसका भार जनता पर न पड़े। लाइन लाॅस कम होने से लागत में कमी आएगी। श्री सिंह ने कृषि पंपों के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत 2-2 मेगावाट के संयंत्र अलग-अलग फीडर में लगाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू करने की बात कही और कहा कि दूसरे राज्यों में इस दिशा में विशेष प्रयास किये गए हों तो उनका अध्ययन करें और उनके अच्छे विकल्पों को प्रदेश में लागू करें। श्री सिंह ने बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालक निदेशक सर्वश्री वीके साय, केएस मनोठिया, संजय पटेल, जेएस नेताम, आर ए पाठक, आलोक सिंह, एमएस चौहान, संदीप मोदी, संदीप वर्मा, एस के ठाकुर, आर सी अग्रवाल, श्रीमती ज्योति नन्नौरे, एम एस कंवर, सी एल नेताम, एम आर बागड़े, जी आनंद राव, मुख्य अभियंता सर्वश्री एम जामुलकर, वी के दीक्षित, एस के गजपाल, के बी पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, पी वी सजीव, अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026

    Bastar Dussehra 2026 : बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म संपन्न, विजय रथ निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

    October 16, 2026

    शिवरीनारायण मेले में जानलेवा हमला करने के मामले में एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 16, 2026

    * डभरा में अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी धराये, 30 लीटर महुआ शराब जप्त**

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026

    Bastar Dussehra 2026 : बस्तर दशहरा में मगरमुही रस्म संपन्न, विजय रथ निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.