Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » India-China: सैनिक, हथियार और गोला-बारूद… LAC तक पहुंच बनेगी आसान, सीमा पर 130 KM लंबी सड़क बना रहा भारत
    Chhattisgarh

    India-China: सैनिक, हथियार और गोला-बारूद… LAC तक पहुंच बनेगी आसान, सीमा पर 130 KM लंबी सड़क बना रहा भारत

    News EditorBy News EditorSeptember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारत लद्दाख में खुद को मजबूत करना चाहता है. इसके लिए वह लद्दाख के दूरस्थ इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास के इलाके में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चौकी तैयार करने के प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटा हुआ है. इसके जरिए एलएसी के पास मौजूद इस इलाके की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. दरअसल, भारत दौलत बेग ओल्डी (DBO) तक के लिए एक नया रोड तैयार कर रहा है, जो देश का सबसे उत्तरी मिलिट्री बेस है.

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन इस इलाके में अपनी पैठ बनाने की कोशिशों में जुटा है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नए रोड का निर्माण किया जा रहा है. एक बार सड़क बनकर तैयार होने के बाद सैनिकों, हथियारों और लॉजिस्टिक को आसानी से फ्रंटलाइन तक पहुंचाया जा सकेगा. इस नई सड़क की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे एलएसी के दूसरी ओर से नहीं देखा जा सकता है. ये सड़क एलएससी से काफी दूर भी है, इसलिए हमले का खतरा भी कम है.

    130 किमी लंबी सड़क का हो रहा निर्माण

    दौलत बेग ओल्डी रोड नवंबर के आखिर तक सैन्य गतिविधियों के लिए बनकर तैयार हो जाएगा. एक साल के भीतर ये पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा. इस सड़क के निर्माण के लिए 2000 के करीब लोग काम कर रहे हैं. कुल मिलाकर इस सड़क की लंबाई 130 किमी है. नुब्रा घाटी में ससोमा से काराकोरम दर्रे के पास डीबीओ तक 130 किमी लंबी सड़क का निर्माण अपने अंतिम और सबसे चुनौतीपूर्ण चरण में है.

    बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) इस आखिरी चरण में सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना कर रहा है. इसकी वजह ये है कि ये इलाका बर्फीले ग्लेशियर से भरा हुआ है. यहां पर श्योक नदी के ऊपर बीआरओ को एक पुल भी बनाना है. ससोमा-सासेर ला-सासेर ब्रांग्सा-गपशान-डीबीओ सड़क पर काम ने तीन साल पहले गति पकड़ी थी. उस समय लंबे अर्से के बाद सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव हुआ था.

    अभी दौलत बेग ओल्डी तक कैसा है रास्ता? 

    वर्तमान में सेना को लेह से दारबुक होते हुए श्योक नदी के साथ चल रहे रास्ते के जरिए मुर्गो जाना होता है. इसकी दूरी 255 किमी है. फिर मुर्गो से 10 किमी का सफर तय तक दौलत बेग ओल्डी तक पहुंचा जाता है. इस सड़क के साथ नुकसान ये है कि ये एलएसी के काफी करीब से गुजरती है. इस वजह से चीन इस पर हमेशा नजर रख सकता है. अगर चीन की तरफ से हमला किया जाता है, तो इस सड़क से गुजरना काफी खतरनाक हो सकता है.

    वहीं, नई सड़क लेह से होते हुए ससोमा जाती है. फिर वहां से सासेर ला और सासेर ब्रांग्सा के 79 किमी के सफर को पूरा किया जाता है. इसके बाद श्योक नदी पर बने पुल को पार करते हुए 42 किमी का सफर तय कर गपशान तक जाया जाता है. फिर गपशान से 10 किमी का सफर तय कर दौलत बेग ओल्डी तक पहुंचा जा सकता है. ये सड़क एलएसी से दूर है और इसलिए इसे काफी सुरक्षित माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026

    Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच

    April 21, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया

    April 21, 2026

    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    April 21, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    *कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

    April 21, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    April 21, 2026

         *ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा* *अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड ** *रू का अनुदान** *सीएसआर के तहत एनआईटी* *रायपुर के साथ* *समझौता*  

    April 21, 2026

    Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच

    April 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.