Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Indian Railways: अब रिजर्व डिब्बे भी बनाए जा सकेंगे ‘जनरल बोगी’! रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जारी किया ये आदेश
    Chhattisgarh

    Indian Railways: अब रिजर्व डिब्बे भी बनाए जा सकेंगे ‘जनरल बोगी’! रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जारी किया ये आदेश

    News EditorBy News EditorAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रेल मंत्रालय ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसी ट्रेनों की पहचान की जाए जिनमें रिजर्व स्लीपर कोचों में कम यात्री सवारी करते हैं. जिससे इन कोचों को अनरिजर्व कोचों में फिर बाद में उन्हें जनरल कोचों में बदला जा सके. इससे जनरल डिब्बों में भीड़ कम की जा सकेगी.

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि 21 अगस्त को इंटरनल कम्युनिकेशन किया गया जिसके मुताबिक रेलवे बोर्ड ने जीएससीएन (जनरल स्लीपर क्लास) कोचों को जीएस (अनारक्षित) में बदलने के निर्देश जारी किए हैं. खासतौर पर उन ट्रेनों में जिनमें दिन के समय बहुत कम सीटें होती हैं या फिर जहां मांग बहुत कम है.

    इंटरनल कम्युनिकेशन में क्या कहा गया?

    कम्युनिकेश में कहा गया, “ये निर्देशित किया जाता है कि कृपया उन ट्रेनों/सेक्शनों की पहचान की जाए जहां पर ऑक्यूपेंसी बहुत कम है और स्लीपर क्लास आरक्षित (जीएससीएन) कोचों को जीएस (अनारक्षित) में बदलने की सिफारिश भेजें, ताकि अतिरिक्त रेलवे राजस्व पैदा होने के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों/कम्युटर्स/डेली पैसेंजर्स को भी लाभ मिल सके. इस मामले में शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है.”

    मामले के जानकार रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “अनारक्षित डिब्बों में भीड़भाड़ एक समस्या बनी हुई है क्योंकि जनरल डिब्बों के टिकट तब तक जारी किए जाते हैं जब तक कि ट्रेन निकल नहीं जाती है और रास्ते में रुकने वाले स्टेशनों पर बिना किसी लिमिट के रुक जाती हैं.”

    किस कोच में कितनी सीटें?

    एसी के फर्स्ट क्लास कोच में 18-24 बर्थ (पारंपरिक आईसीएफ या नए एलएचबी कोच के आधार पर) हो सकती हैं, एक टू-टियर एसी कोच में 48-54 बर्थ हो सकती हैं. एक थ्री-टीयर एसी कोच में 64-72 बर्थ और स्लीपर कोच में 72-80 बर्थ होती हैं. जबकि एक अनारक्षित कोच में 90 यात्री बैठ सकते हैं, आमतौर पर उनके अंदर 180 से अधिक यात्री पाए जाते हैं.

    सीटों के मामले पर रेलवे के एक पूर्व अधिकारी ने बताया, “जनरल कोचों में भीड़भाड़ होने के पीछे की एक वजह ये भी है कि रेलवे पिछले कई सालों में ऐसे कोचों की संख्या में कमी कर रहा है जिससे कि एसी थ्री-टायर कोचों को समायोजित किया जा सके. ये ज्यादा लाभदायक हैं.” उन्होंने आगे कहा, “कोविड-19 के बाद, रेलवे ने जनसाधारण एक्सप्रेस, अनारक्षित जनरल डिब्बे वाली ट्रेनें चलाना बंद कर दिया क्योंकि उन्हें घाटे में चलने वाला माना जाता था.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026

    15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 15, 2026

    *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान* ”

    August 14, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस की बहादुरी को राष्ट्रीय सम्मान, 141 गैलेंट्री मेडल से बढ़ा गौरव

    August 14, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    80th Independence Day : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का संबोधन, पुलिस परेड ग्राउंड से दिया प्रदेश को संदेश

    August 15, 2026

    तिरंगे को सलामी, गूंजा राष्ट्रगान… कोरबा में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    लाल किले से PM Modi’ की चेतावनी, बोले- ‘दिमागी नक्सली’ देश को कमजोर करने का मौका खोज रहे

    August 15, 2026

    15 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    August 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.