Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Railway News : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, कई TOD स्पेशल ट्रेनें संचालित

    July 3, 2026

    CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी

    July 3, 2026

    CG News : नकटी गांव के ग्रामीणों का मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा को टीबी मुक्त बनाने हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए निर्देश
    Chhattisgarh

    कोरबा को टीबी मुक्त बनाने हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए निर्देश

    News EditorBy News EditorJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 23 जुलाई 2024/ जिला स्तरीय टीबी टास्क फोर्स समिति की बैठक आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कोरबा जिला को टीबी मुक्त बनाने के दिशा में रूट बनाकर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जाए। उन्होंने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति निवासरत सभी 56 ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाने हेतु प्रभावी कार्य करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस हेतु इन पंचायतों में प्राथमिकता से स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही। साथ ही जिले के सभी ग्रामीण और स्लम क्षेत्रों में भी हेल्थ कैम्प आयोजित कर टीबी संक्रमितों का स्क्रीनिंग करने एवं आमजनों को टीबी के लक्षणों और उपचारों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा एक से और आश्रम छात्रवासों में विद्यार्थियों को टीबी के सम्बंध में जानकारी प्रदान की जाए ताकि वे अपने परिजनों को टीबी के विषय में जागरूक कर सके।
    टास्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर ने स्कूल और आश्रम-छात्रावासों में लगातार 6 माह तक टीबी और सिकलसेल के संबंध में विद्यार्थियों में जागरूकता हेतु पाठ कराने और बच्चों को दी जाने वाली जानकारी के संबंध में राइटअप उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने जिले में आयोजित होने वाले ग्राम सभाओं में भी टीबी और सिकलसेल के संबंध में जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में जिले में टीबी और सिकलसेल के मरीजों को जागरूक करने तथा बीमारी की जाँच और उपचार के संबंध में बनाई गई रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि टीबी का मुफ्त में उपचार होता है। सभी जाँच और दवाइयां स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीबी राज्य स्तरीय सलाहकार डॉ रितु कश्यप, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर पिरामिल स्वास्थ्य श्री फैज रजा खान, जिला क्षय अधिकारी डॉ जी एस जात्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, खनिज अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Railway News : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, कई TOD स्पेशल ट्रेनें संचालित

    July 3, 2026

    CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी

    July 3, 2026

    CG News : नकटी गांव के ग्रामीणों का मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

    July 3, 2026

    CG NEWS : न्यायिक सेवा में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश से 17 न्यायिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    July 3, 2026

    CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ऑनलाइन सिस्टम से आसान हुआ ऋण आवेदन

    July 3, 2026

    युक्तियुक्तकरण पर छत्तीसगढ़ High Court’ का बड़ा फैसला, सरकार की नीति को मिली कानूनी राहत

    July 3, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Railway News : रथयात्रा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, कई TOD स्पेशल ट्रेनें संचालित

    July 3, 2026

    CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी

    July 3, 2026

    CG News : नकटी गांव के ग्रामीणों का मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले पर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध

    July 3, 2026

    CG NEWS : न्यायिक सेवा में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश से 17 न्यायिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.