Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुजफ्फरनगर के अंदर से जाने पर थी मनाही, नाराज कांवड़ियों को SSP ने कावड़ यात्रा में डांस करके मनाया
    Chhattisgarh

    मुजफ्फरनगर के अंदर से जाने पर थी मनाही, नाराज कांवड़ियों को SSP ने कावड़ यात्रा में डांस करके मनाया

    News EditorBy News EditorJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन कावड़ यात्रा के दौरान भोले की बारात चली गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। एसएसपी संजीव सुमन के साथ उनके साथी पुलिसकर्मी और हरिद्वार से कावड़ लाने वाले कुछ कावड़ यात्री भी जमकर डांस कर रहे हैं।

    शहर में एंट्री करने से रोकी गई थी कांवड़ यात्रा 

    सोशल मीडिया पर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बुधवार रात हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ और दिल्ली की ओर जाने वाले डीजे कावड़ को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में एंट्री को लेकर बैन लगा दिया था। मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मुजफ्फरनगर पुलिस और जिला प्रशासन ने शहर की ओर आने वाले रास्ते पर बेरिकेडिंग करते हुए डीजे कावड़ को बाईपास से मेरठ जाने के लिए कहा था। लेकिन डाक कावड़ और डीजे कावड़ यात्री शहर के अंदर से होकर अपने गंतव्य की ओर जाना चाहते थे।

    कावड़ियों को समझाने गए एसएसपी साथ नाचे
    इसके बाद कावड़ यात्रियों को शहर में प्रवेश न करने पर कावड़ियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मुजफ्फरनगर बायपास के बागोवाली कट पर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होते देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन अपने आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और कावड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर बाईपास से जाने को कहा गया। लेकिन हंगामा कर रहे कावड़ यात्रियों ने मुजफ्फरनगर पुलिस के सामने ही डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। जैसे ही भोले के रूप में कांवड़ यात्रियों ने एसएसपी संजीव सुमन के सामने डांस करना शुरू किया वैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन भी कावड़ियों के बीच पहुंच गए और भोले की मस्ती में मस्त हो गए।

    डांस करके एसएसपी ने कांवड़ियों को मनाया
    एसएसपी के साथ उनके साथी पुलिसकर्मी भी कावड़ यात्रियों के साथ भोले के गानों पर जमकर थिरकने लगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ डांस कर रहे कावड़ यात्रियों ने एसएसपी संजीव सुमन की बात मानकर बाईपास से होकर मेरठ की ओर निकल लिए। कावड़ यात्रियों के साथ एसएसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    एसएसपी संजीव सुमन के बारे में जानें
    बता दें कि मुजफ्फरनगर एसएसपी संजीव सुमन 2014 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जनपद के रहने वाले हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की है इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बने हैं। मुजफ्फरनगर से पहले संजीव सुमन लखीमपुर खीरी में बतौर एसपी तैनात रहे हैं। अभी कुछ महीना पहले ही उनकी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में एसएसपी के रूप में हुई है। एसएसपी संजीव सुमन ने अभी कावड़ यात्रा के दौरान ही एनकाउंटर में दो शातिर अपराधियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद

    May 16, 2026

    सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम

    May 16, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.