पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस एवं नशा मुक्ति पखवाड़ा के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे के विरुद्ध जिलेभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में एक सप्ताह के भीतर अवैध शराब बिक्री करने वाले, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 40 आरोपियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों 14 चालकों पर पुलिस का शिकंजा कसा गया।
एक नजर में पुलिस की कार्रवाई
285 लीटर अवैध शराब जब्त:
अभियान के दौरान 264 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 21 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अवैध शराब के 12 तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
5.38 किलो गांजा बरामद:
थाना जांजगीर एवं अकलतरा क्षेत्र में छापेमारी कर 02 आरोपियों के कब्जे से 5.38 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी पर वार:
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए 24 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।
शराबी वाहन चालकों पर 1,40,000₹ लाख का जुर्माना
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नशा मुक्ति पखवाड़ा में 14 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी के वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
65 जब्त वाहनों की नीलामी:
अवैध शराब, गांजा तस्करी एवं पशु तस्करी में जब्त और राजसात किए गए 65 वाहनों की नीलामी की गई। इसमें मोटरसाइकिल, ऑटो, चारपहिया वाहन एवं एक साइकिल शामिल थी।
अपील
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने कहा, 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस केवल एक दिन नहीं, एक संकल्प है। नशा परिवार, समाज और युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। जांजगीर -चांपा पुलिस नशे के हर नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपरोक्त कार्यवाही में CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।



