Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सली ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त

    August 4, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना’ खेलते वक्त गले में कस गया गमछा, मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर कसता शिकंजा, High Court’ में सरकार ने नियमों को लेकर पेश किया बड़ा अपडेट

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तिरंगे को जलाने की तैयारी कर रहे हैं खालिस्तान समर्थक- भारत ने कनाडा से की कड़े कदम उठाने की अपील
    Chhattisgarh

    तिरंगे को जलाने की तैयारी कर रहे हैं खालिस्तान समर्थक- भारत ने कनाडा से की कड़े कदम उठाने की अपील

    News EditorBy News EditorJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कनाडा में खालिस्तान मूवमेंट को खत्म करने को लेकर भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है. इसके बावजूद यहां मौजूद कई अलग-अलग गुट भारत के खिलाफ प्रदर्शन करते रहते हैं. इसी बीच खालिस्तान समर्थकों ने ऐलान किया है कि वो 8 जुलाई को ओटावा में भारतीय हाई कमीशन और टोरंटो-वैंकूवर में दो वाणिज्य दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर भारत की तरफ से सख्त आपत्ति जताई गई है. भारत ने ट्रूडो सरकार से कहा है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं.

    भारत की तरफ से दी गई जानकारी
    कनाडा में भारत विरोधी पोस्टर और राजनयिकों को मिल रही धमकियों के बीच भारत की तरफ से जस्टिन ट्रूडो सरकार से इससे निपटने की अपील की गई है. इसे लेकर कनाडा एंबेसी से हाई कमिश्नर को साउथ ब्लॉक बुलाया गया था, जहां उन्हें ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गई और भारतीय एंबेसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने क कहा गया. इस दौरान कनाडा के हाई कमिश्नर को उस घटना की याद भी दिलाई गई, जब 23 मार्च 2023 को एंबेसी कैंपस में दो स्मोक ग्रेनेड फेंके गए थे.

    दरअसल कनाडा में होने जा रहे विरोध प्रदर्शन को प्रतिबंधित संगठन एसएफजे आयोजित कर रहा है, जिसके बड़े नेता हरदीप सिंह निज्जर को कनाडा में गुरुद्वारे के बाहर 19 जून को गोली मार दी गई थी. निज्जर की 15 गोलियां मारकर हत्या की गई थी. निज्जर भारतीय एजेंसियों के रडार पर था, उस पर आरोप था कि वो सिख युवाओं कट्टरपंथी बनाकर भारत के खिलाफ साजिश रचने का काम करता था.

    प्रदर्शन के दौरान भारतीय झंडे को जलाने की तैयारी
    भारतीय एंबेसी ने कनाडा में स्थित तमाम अधिकारियों की सुरक्षा पर भी चिंता जताई है. कनाडा सरकार से कहा गया है कि वो भारतीय अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करे. भारत की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि खालिस्तान अलगाववादियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की भी प्लानिंग की है. भारत की तरफ से कहा गया है कि 8 जुलाई को अगर प्रदर्शन हिंसक हो जाता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    कनाडा की तरफ से आया जवाब
    भारत की तरफ से आपत्ति जताए जाने के बाद कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली ने इसे लेकर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने कहा, “कनाडा राजनयिकों की सुरक्षा के संबंध में वियना कन्वेंशन के तहत अपने दायित्वों को बहुत गंभीरता से लेता है. 8 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के संबंध में ऑनलाइन प्रसारित कुछ प्रचार सामग्री के बाद कनाडा भारतीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सली ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त

    August 4, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना’ खेलते वक्त गले में कस गया गमछा, मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर कसता शिकंजा, High Court’ में सरकार ने नियमों को लेकर पेश किया बड़ा अपडेट

    August 4, 2026

    Korba News: खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची के गले में कसा गमछा, दम घुटने से मौत

    August 4, 2026

    CG News : 45 करोड़ की फर्जी करेंसी का लालच देकर करोड़ों की ठगी, नकली नोट नेटवर्क की जांच तेज

    August 4, 2026

    Korba Crime: दोस्त की पत्नी पर टिप्पणी से भड़का युवक, दोस्त पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

    August 4, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सली ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त

    August 4, 2026

    दिल दहला देने वाली घटना’ खेलते वक्त गले में कस गया गमछा, मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

    August 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर कसता शिकंजा, High Court’ में सरकार ने नियमों को लेकर पेश किया बड़ा अपडेट

    August 4, 2026

    Korba News: खेलते-खेलते 10 साल की बच्ची के गले में कसा गमछा, दम घुटने से मौत

    August 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.